मारुति की नई SUV विक्टोरिस, लॉन्च को तैयार, क्रेटा-सेल्टोस को टक्कर
मारुति SUV पोर्टफोलियो में नई एंट्री
मारुति विक्टोरिस को ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच रखा जाएगा, जिससे यह SUV मिडिल क्लास ग्राहकों को आकर्षित करेगी.
वेबसाइट से नाम हुआ लीक
कंपनी ने नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, लेकिन विक्टोरिस नाम मारुति की वेबसाइट से गूगल सर्च रिजल्ट्स में सामने आ गया.
एरिना डीलरशिप से होगी बिक्री
ग्राहकों की आसान पहुंच को ध्यान में रखते हुए विक्टोरिस को एरिना चैनल के जरिए बेचा जाएगा.
ग्लोबल-सी प्लेटफॉर्म पर आधारित
यह SUV उसी प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जिस पर ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर तैयार की गई हैं.
लंबाई में क्रेटा-सेल्टोस से मुकाबला
विक्टोरिस की लंबाई 4,345 mm से थोड़ी ज्यादा होगी, जो इसे क्रेटा और सेल्टोस जैसी SUV का सीधा प्रतिद्वंदी बनाती है.
अतिरिक्त बूट स्पेस का फायदा
लंबे साइज के चलते ग्राहकों को ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा, जिससे यह फैमिली कार खरीदारों के लिए बेहतरीन विकल्प होगी.
दमदार इंजन ऑप्शन
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 103 PS पावर और 139 Nm टॉर्क मिलेगा, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा.
हाइब्रिड और CNG वैरिएंट भी उपलब्ध
विक्टोरिस में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और CNG ऑप्शन भी होगा, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे.
सेगमेंट में होगी कड़ी टक्कर
हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और वी डब्ल्यू ताइगुन जैसी SUVs से मुकाबले के लिए विक्टोरिस को फीचर्स और कीमत में खास संतुलन लाना होगा.