भारत में 200+ HP वाली ये हैं 5 सुपरबाइक्स


Reepu Kumari
09 Jan 2025

डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4

    स्ट्रीटफाइटर V4 में 1,103cc लिक्विड-कूल्ड 90-डिग्री V4 इंजन है जो 208 hp और 123 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इंजन को क्विक-सिफ्टिंग फीचर वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. स्ट्रीटफाइटर V4 3 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 270 किमी/घंटा है.

डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 की V4

    इसकी कीमत 24.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर

    M 1000 RR का 999cc वाटर/ऑयल-कूल्ड इन-लाइन फोर-सिलिंडर इंजन 212 hp और 113 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो इस सुपरबाइक को 3.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार तक पहुंचाता है.

बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर कीमत

    BMW का दावा है कि M 1000 RR की टॉप स्पीड 306 किमी/घंटा है. आप इस सुपरफास्ट BMW मोटरसाइकिल को 49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीद सकते हैं.

अप्रिलिया RSV4 फैक्ट्री 1100

    RSV4 Factory 1100 सुपरबाइक में 1,099cc लिक्विड-कूल्ड V4 इंजन लगा है जो 213 hp और 125 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इंजन स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. RSV4 Factory 1100 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

अप्रिलिया RSV4 फैक्ट्री 1100 कीमत

    इसकी टॉप स्पीड 304 किमी/घंटा है. भारत में इस सुपरबाइक की कीमत करीब 31.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

डुकाटी पैनिगेल V4 आर कीमत

    पैनिगेल V4 3.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 318 किमी/घंटा है. इसकी कीमत 69.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

डुकाटी पैनिगेल V4 आर

    पैनिगेल V4 R में 998cc का 90-डिग्री V4 लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 218 hp और 11.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. फुल रेसिंग एग्जॉस्ट के साथ, आप पावर को 237 hp और टॉर्क को 118 Nm तक बढ़ा सकते हैं. इंजन को डुकाटी क्विक शिफ्ट के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

कावासाकी निंजा एच2 एसएक्स एसई

    निंजा H2 SX SE इनलाइन-फोर लिक्विड-कूल्ड 998cc इंजन पर चलता है जो 197 hp और 137 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. यह सुपरबाइक 3.26 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जिसकी टॉप स्पीड 330 किमी/घंटा है. इसकी कीमत 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा है.

More Stories