भारत में सबसे पहले लॉन्च वाली कार, इतनी थी कीमत


Reepu Kumari
04 Jun 2025

एसयूवी, सेडान और कई

    आज हमारे पास सड़कों पर एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं. इसमें एसयूवी, सेडान कई तरह के मॉडल शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली कार कौन-सी थी, जिसे भारत में बनाया गया.

भारत में सबसे पहली कार?

    देश की इस पहली कार का नाम है- द एंबेसडर (The Ambassador). ये कार भारतीय सड़कों पर उतरते ही छाने लगी.

किस साल में आई कार?

    भारत में सबसे पहली कार एंबेसडर साल 1948 में बनकर तैयार हुई. शुरुआत में इस गाड़ी को हिंदुस्तान लैंडमास्टर (Hindustan Landmaster) के नाम से लाया गया.

मॉरिस ऑक्सफोर्ड सीरीज 3 पर बेस्ड मॉडल

    ये गाड़ी ब्रिटिश ब्रांड की पॉपुलर कार मॉरिस ऑक्सफोर्ड सीरीज 3 पर बेस्ड मॉडल है.

आखिरी मॉडल

    हिंदुस्तान मोटर्स ने एंबेसडर के आखिरी मॉडल को साल 2013 में लॉन्च किया था. एंबेसडर के इस लास्ट वर्जन का नाम Encore दिया गया था.

1.5-लीटर का इंजन

    एंबेसडर में 1.5-लीटर का इंजन लगा था. इससे 35 bhp की पावर मिलती थी. उस समय की ये सबसे पावरफुल गाड़ी में से एक थी.

क्या है कार की कीमत?

    हिंदुस्तान मोटर्स की इस कार के MK1, MK2, MK3, MK4, नोवा, ग्रैंड नाम से कई मॉडल बाजार में आए. भारत की पहली डीजल-इंजन कार थी.

साल 2014 में सेल बंद

    इस गाड़ी को साल 2014 में कंपनी ने बेचना बंद कर दिया. लेकिन इसके बाद भी आज भी इस कार का इस्तेमाल कुछ लोग कर रहे हैं.

14 हजार थी कीमत

    शुरुआत में इस कार की कीमत 14 हजार रुपये के करीब रखी गई.

More Stories