बाइक को चोरी होने से बचाएंगे ये आसान उपाय


India Daily Live
19 Mar 2024

बढ़ रही हैं वारदातें

    एक रिपोर्ट के अनुसार देश में वाहन चोरी की वारदातों में साल 2022 की अपेक्षा 2023 में दोगुने से अधिक वृद्धि हुई है. ऐसे में आपकी बाइक भी सुरक्षित नहीं है.

हर 14 मिनट में एक वाहन होता है चोरी

    आंकड़ों के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में हर 14 मिनट में एक वाहन की चोरी हुई है.

इन तरीकों से चोरी होने से बचा सकते हैं बाइक

    अगर आप अपनी बाइक को चोरी नहीं होने देना चाहते हैं तो आप कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं.

चेन और लॉक का इस्तेमाल

    बाइक को चोरी से बचाने के लिए आप टायरों में लोहे चेन फंसाकर उसे लॉक कर सकते हैं.

डिस्क ब्रेक लॉक

    डिस्क ब्रेक वाली बाइक्स में डिस्क लॉक, यू लॉक या फिर पैड लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये थोड़ा महंगा हो सकता है पर आपकी बाइक को सुरक्षित रखेगा.

एंटी थेफ्ट अलार्म

    एंटी थेफ्ट अलार्म में एक वायलेस सेंसर होता है. अगर कोई भी आपकी बाइक के हैंडल को खोलने आदि की कोशिश करेगा तो बाइक का अलार्म सिस्टम आपको इसकी जानकारी दे देगा.

पार्किंग में ही लगाएं बाइक

    इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपको अपनी बाइक पार्किंग में ही लगानी है.

GPS Tracker

    आप अपनी बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगवा सकते हैं.

तुरंत करें पुलिस को इंफॉर्म

    अगर आपकी बाइक चोरी हो जाए तो तुरंत पुलिस को इंफॉर्म करें, जिससे जीपीएस लोकेशन से बाइक का पता लगाया जा सके.

More Stories