सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो झेलना पड़ेगा भारी नुकसान


Garima Singh
27 Feb 2025

इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आपको सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपको लाखों का नुकसान हो सकता है.

बॉडी और डिजाइन देखकर न खरीदें कार

    सेकेंड हैंड कार खरीदने में कोई दिक्कत नहीं है, बशर्ते कि आप सिर्फ गाड़ी की बॉडी और डिजाइन देखकर उसे न खरीदें. यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन पर आपको नजर जरूर रखनी चाहिए.

कार खरीदने से पहले करें ये काम

    सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले हिस्ट्री से लेकर, इंटीरियर, एक्सटीरियर, टायर, इंजन, फ्रेमिंग, माइलेज, ओडोमीटर, टेस्ट ड्राइव, इंजन और इंश्योरेंस के पेपर शामिल हैं.

ड्राइव पर जरूर जाएं

    सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप एक- दो नहीं, 5-7 बार टेस्ट ड्राइव पर जरूर जाएं. उसके बाद ही कार को फाइनल करें.

इंश्योरेंस के पेपर जरूर चेक करें

    सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले कार के मौजूदा इंश्योरेंस पेपर खोलकर चेक करें. इसमें सबसे जरूरी है कि कहीं कार पर कोई एक्सीडेंट या क्लेम तो नहीं है.

कार की सर्विस हिस्ट्री जरूर चेक करें

    जल्दबाजी में कार खरीदने के चक्कर में कई बार हम सर्विस हिस्ट्री चेक करना भूल जाते हैं. ऐसे में भविष्य में बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है. इसलिए कार खरीदने जाएं, तो कार की सर्विस हिस्ट्री चेक जरूर करें.

कार की कंडीशन पर दें ध्यान

    अपनी पसंद की कार ढूंढकर कार की कंडीशन जरूर देखनी चाहिए. इंटीरियर चेक करें, एक्सटीरियर और फ्रेमिंग क्या है. कार के टायर, इंजन, कैसा है और कार कितना माइलेज, दे सकती है.

More Stories