बीएमडब्ल्यू का पूरा नाम, पहले कंपनी बनाती थी ये चीज


Reepu Kumari
01 May 2025

बीएमडब्ल्यू एक लग्जरी कार

    ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसने बीएमडब्ल्यू नाम ना सुना हो. बीएमडब्ल्यू एक लग्जरी कार निर्माता कंपनी है. यह भारत के साथ दुनियाभर में अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है.

पहला अक्षर B (बावेरिया)

    कंपनी के नाम का पहला अक्षर जगह (बावेरिया) का नाम है. शुरुआत में कंपनी इंजन का निर्माण करती थी, जिस वजह से इसके नाम में मोटर शब्द जोड़ा गया था.

जर्मन नाम

    इसके नाम को जर्मन भाषा में 'बेय्रिस्च मोटरेन वर्के' कहते हैं. यह नाम बोलने में काफी कठिन है. अधिकतर लोग इसका उच्चारण सही से नहीं कर पाते हैं, इस वजह से इसे बीएमडब्ल्यू ही कहा जाता है.

बीएमडब्ल्यू कंपनी की स्थापना

    कंपनी की स्थापना जर्मनी में 1916 में की गई थी. पहले यह एयरक्राफ्ट इंजन निर्माता कंपनी के रूप में स्थापित हुई थी.

वर्ल्ड वार-1 और वर्ल्ड वार-2

    कंपनी ने वर्ल्ड वार-1 में (1917-1918) और वर्ल्ड वार-2 में (1933-1945) के बीच एयरक्राफ्ट इंजन बनाने का काम किया.

सिर्फ बदलते हैं सीरिज

    बीएमडब्ल्यू अपनी कारों को सीरीज के तौर पर लाती है, जैसे- 3 सीरिज, 5 सीरिज, एक्स1, एक्स5, 7 सीरिज आदि. बीएमडब्ल्यू अपने बीएमडब्ल्यू, मिनी और रोल्स रॉयस जैसे ब्रांड के तहत कारों की बिक्री करती है.

जहाजों के इंजन भी बनाती थी कंपनी

    कार बनाने से पहले कंपनी जहाजों के इंजनों का भी उत्पादन करती थी. इसके काफी बाद इसने कार निर्माण के क्षेत्र में प्रवेश किया.

कार निर्माण के क्षेत्र में प्रवेश

    एयरक्राफ्ट और जहाजों के इंजन बनाने के बाद कंपनी ने कार निर्माण के क्षेत्र में प्रवेश किया.

बीएमडब्ल्यू की फुल फॉर्म

    बीएमडब्ल्यू की फुल फॉर्म- बावेरियन मोटर वर्क्स है. यह जर्मन कार निर्माता कंपनी है. जिसकी शुरुआत जर्मनी के बावेरिया में हुई थी.

More Stories