संस्कृत में नहीं अवधि में क्यों लिखी गई हनुमान चालीसा?


Shanu Sharma
02 Apr 2026

साहित्य का अनमोल रत्न

    हनुमान चालीसा भारतीय भक्ति साहित्य का ऐसा अनमोल रत्न है, जिसे दुनिया भर के करोड़ों राम भक्त रोज पढ़ते हैं.

हर स्थिति में हनुमान चालीसा

    हनुमान भक्त चाहे सुबह की शांति हो, मुश्किल वक्त हो या मन को सकारात्मक ऊर्जा देने का समय, हनुमान चालीसा हर स्थिति में शक्ति, साहस और विश्वास का स्रोत बन जाता है.

सबसे प्रिय ग्रंथ

    इसकी सरल भाषा और गहरी भावना इसे आम लोगों का सबसे प्रिय ग्रंथ बनाती है. लगभग हर हनुमान भक्त इस चालीसा को याद रखें हैं.

संत गोस्वामी तुलसीदास

    हनुमान चालीसा की रचना 16वीं शताब्दी में महान कवि संत गोस्वामी तुलसीदास ने की थी. वे भगवान श्री राम के परम भक्त थे और उनका पूरा जीवन राम भक्ति में समर्पित रहा.

40 चौपाइयों में हनुमान चालीसा

    तुलसीदास ने हनुमान जी की अपार शक्ति, निष्ठा और सेवाभाव को मात्र 40 चौपाइयों में इतनी सुंदरता से उतारा कि आज भी पढ़ने वाले के मन में तुरंत सकारात्मक कंपन पैदा हो जाता है.

रामचरितमानस

    तुलसीदास सिर्फ हनुमान चालीसा के लिए ही नहीं, बल्कि महाकाव्य रामचरितमानस के लिए भी प्रसिद्ध हैं. रामचरितमानस को आम भाषा (अवधी) में लिखा गया रामायण का सबसे लोकप्रिय रूप माना जाता है.

समझने में आसानी

    संस्कृत के जटिल शास्त्रों से अलग, तुलसीदास ने राम कथा को इतनी सरल और मधुर भाषा में प्रस्तुत किया कि हर वर्ग का व्यक्ति उसे आसानी से समझ और महसूस कर सके.

संस्कृत में धार्मिक ग्रंथ

    उस समय धार्मिक ग्रंथ मुख्य रूप से संस्कृत में लिखे जाते थे, जिसे आम जनता नहीं समझ पाती थी. तुलसीदास ने इस दीवार को तोड़ दिया. उन्होंने भक्ति को हर घर, हर गली तक पहुंचाने का कार्य किया.

More Stories