हनुमान जयंती पर करें ये उपाय दूर होंगे मांगलिक दोष!


Shanu Sharma
31 Mar 2026

मांगलिक दोष

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

मंगल ग्रह का अधिपति देवता

    हनुमान जी को मंगल ग्रह का अधिपति देवता माना जाता है. इसलिए उनकी जयंती के दिन कुछ उपाय करने से आपको अच्छे लाभ मिल सकता है.

सिंदूरी चोला चढ़ाएं चमेली के तेल से

    हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूरी चोला चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मांगलिक दोष दूर होते हैं. मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव तेजी से कम हो जाता है.

सुंदरकांड का पाठ

    अगर आप लगातार मानसिक तनाव में रहते हैं तो आप इस दिन सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. ज्योतिष के अनुसार, यह पाठ मांगलिक दोष को कम करने के साथ-साथ व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास और साहस भी बढ़ाता है.

राम-राम जाप

    हनुमान जी के सबसे प्रिय भगवान राम हैं. मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जयंती पर राम-राम का 108 बार जाप करना बहुत सरल लेकिन अचूक उपाय है.

लाल रंग से प्रेम

    हनुमान जी को लाल रंग से प्रेम है. इस दिन उन्हें लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं और बूंदी या बेसन के लड्डू से भोग लगाएं.

शादी में लगातार देरी

    मांगलिक दोष के कारण अगर शादी में लगातार देरी हो रही है तो हनुमान जन्मोत्सव पर पूरी श्रद्धा से बजरंग बाण का पाठ करें. इससे आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी.

गुड़-चना का महत्व

    इस पावन अवसर पर बंदरों को गुड़-चना खिलाना या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करना अच्छा माना जाता है.

हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

    हनुमान जयंती पर किसी हनुमान मंदिर में जाकर भक्तों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करें. ऐसा करने से आपके मन में शांति स्थापित होती है.

More Stories