26 या 27 मार्च? अयोध्या में कब मनाया जा रहा राम नवमी?


Shanu Sharma
25 Mar 2026

श्री राम का जन्म

    सनातन धर्म में राम नवमी के त्योहार का खास महत्व है. यह खास दिन भगवान श्री राम का जन्म का पावन अवसर है, जिसे चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है.

अयोध्या में खास तरीका

    नवरात्रि के नौवें दिन राम नवमी आती है, जो भक्ति, सदाचार और मर्यादा की याद दिलाती है. इस बार भी यह त्योहार भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में खास तरीके से मनाए जाने की तैयारी है.

क्या कहता है पंचांग?

    पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी.

कब मनाया जाएगा रामनवमी?

    अधिकांश परंपराओं में राम नवमी मुख्य रूप से 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को मनाई जाएगी, क्योंकि मध्याह्न मुहूर्त इसी दिन उपलब्ध है.

पूजा का शुभ समय

    इस दिन पूजा करने का शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक (लगभग 2 घंटे 28 मिनट) का है. वहीं मध्याह्न क्षण दोपहर 12:27 बजे का बताया जा रहा है.

मुख्य जन्मोत्सव

    इस समय को पूजा-अर्चना, हवन और जप के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. कुछ परंपराओं में उदय तिथि के आधार पर 27 मार्च को भी उत्सव मनाया जा सकता है, लेकिन मुख्य जन्मोत्सव 26 मार्च को ही होगा.

शुभ मुहूर्त

    राम नवमी पूरे देश में भक्ति और उल्लास के साथ मनाई जाती है. भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और शुभ मुहूर्त में भगवान राम की पूजा करते हैं.

अयोध्या में उत्सव

    अयोध्या में यह उत्सव और भी भव्य होता है. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. पूजा से पहले वे पवित्र सरयू नदी में स्नान करते हैं, फिर राम मंदिर में दर्शन करते हैं.

नवरात्रि का अंतिम दिन

    राम नवमी नवरात्रि का अंतिम दिन है, इसलिए कई भक्त कन्या पूजन भी करते हैं. घरों में राम चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और राम मंत्रों का जाप विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

More Stories