महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक क्यों है खास? जानें इसके 10 चमत्कारी लाभ


Ritu Sharma
26 Feb 2025

संतान सुख की प्राप्ति

    यदि संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है या संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, तो गाय के दूध से रुद्राभिषेक करें. इससे योग्य संतान का आशीर्वाद मिलता है.

धन-धान्य की वृद्धि

    अगर आर्थिक परेशानियां हैं और धन नहीं टिकता, तो गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें. माता लक्ष्मी की कृपा से धन की वर्षा होगी.

घर, वाहन और संपत्ति की प्राप्ति

    यदि आप भूमि, मकान या वाहन का सुख पाना चाहते हैं, तो दही से रुद्राभिषेक करें. इससे समृद्धि के मार्ग खुलते हैं.

तिजोरी में बरकत बनी रहे

    धन की स्थिरता और तिजोरी में बरकत के लिए शहद और घी से रुद्राभिषेक करें. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

मोक्ष की प्राप्ति

    यदि आप मोक्ष की कामना रखते हैं, तो किसी तीर्थ स्थल के जल से रुद्राभिषेक करें. इससे आत्मा को शुद्धि और शांति मिलती है.

बीमारियों से मुक्ति

    जल में इत्र मिलाकर अभिषेक करने से सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है.

शत्रु नाश और विजय प्राप्ति

    सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करने पर शत्रु परास्त होते हैं और व्यक्ति जीवन में सफलता की ओर बढ़ता है.

मानसिक संतुलन और वर्षा का आह्वान

    शुद्ध जल से रुद्राभिषेक करने से मानसिक संतुलन बना रहता है और अगर वर्षा न हो रही हो तो इससे बारिश भी होती है.

वंश वृद्धि और समृद्धि

    भगवान शिव के सहस्रनाम मंत्र का जाप करते हुए घी से रुद्राभिषेक करने से वंश वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

बार-बार होने वाले ज्वर से मुक्ति

    अगर आप लगातार बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो गंगाजल से रुद्राभिषेक करें. यह शरीर को ऊर्जावान बनाता है.

More Stories