गलती से टूट गया नवरात्रि व्रत तो न हो परेशान, कर लें ये आसान उपाय
Princy Sharma
26 Sep 2025
नवरात्रि
नवरात्रि में व्रत रखना मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का प्रतीक होता है. लेकिन कभी-कभी अनजाने में व्रत टूट जाता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है.
व्रत का महत्व
शास्त्रों में साफ कहा गया है कि व्रत का असली महत्व भक्ति और भावनाओं में है, सिर्फ भोजन त्यागने में नहीं. अगर आपका व्रत टूट गया है तो ये आसान उपाय जरूर करें
व्रत टूटने पर क्या करें?
सबसे पहले सच्चे मन से मां दुर्गा से माफी मांगें. प्रार्थना करें कि आपकी भूल अनजाने में हुई है.
मंत्र का जाप करें
'ॐ दूं दुर्गायै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. या फिर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
दान करें
जरूरतमंदों को भोजन, अन्न या वस्त्र का दान करें. दान करने से व्रत का दोष कम हो जाता है.
व्रत जारी रखें
अगर अनजाने में व्रत टूट गया है, तो आगे के दिन फलाहार करके पूजा जारी रख सकते हैं.
हवन या पाठ करें
दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ करें. इससे व्रत भंग का दोष समाप्त होता है.
सख्त उपवास करें
कुछ लोग भूल से व्रत टूटने पर अगले दिन सख्त व्रत रखते हैं. यह भी एक उपाय माना गया है.
डिस्क्लेमर
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.