सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें, मिल जाएगा सपनों का राजकुमार!
Princy Sharma
17 Jul 2025
सावन
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पावन माना जाता है. खासतौर पर कुंवारी कन्याएं इस महीने में शिवलिंग की पूजा करके मनचाहे पति की कामना करती हैं.
केसर मिला दूध चढ़ाएं
शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपको आदर्श जीवनसाथी का आशीर्वाद मिल सकता है.
शमी का फूल
शमी का फूल चढ़ाने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और मनचाहा वर मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं.
शहद
शहद को मीठा और शुभता का प्रतीक माना जाता है. शहद चढ़ाने से विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं और योग्य पति की प्राप्ति होती है.
बेलपत्र
बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है. हर सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से विवाह में बाधाएं दूर होती हैं और मनचाही शादी के योग बनते हैं.
घी और चीनी
घी और चीनी को मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. इससे मनोकामना पूर्ति होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है.
गंगाजल
शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे न केवल मनचाहा पति मिलता है बल्कि सभी पाप भी दूर होते हैं.
सोमवार को करें यह उपाय
इन सभी उपायों को विशेष रूप से सोमवार के दिन करें. यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और आपकी प्रार्थना जल्दी स्वीकार हो सकती है.