Bada Mangal 2025: जानिए क्यों इस दिन बजरंगबली करते हैं भक्तों के सारे दुख दूर!


Anvi Shukla
12 May 2025

क्यों है ये दिन खास?

    मान्यता है कि इसी दिन श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी. इसलिए ये दिन बेहद पावन माना जाता है.

उत्तर भारत में धूम

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों में बड़ा मंगल पर मंदिरों और भंडारों की धूम रहती है.

भंडारे की परंपरा

    इस दिन जगह-जगह भंडारे लगाए जाते हैं. गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है.

कब-कब है बड़ा मंगल 2025 में?

    13 मई, 20 मई, 27 मई, 2 जून और 10 जून 2025 को बड़ा मंगल मनाया जाएगा.

हनुमान जी का वृद्ध स्वरूप

    इन मंगलों में हनुमान जी के बुढ़ा रूप की पूजा होती है, जिन्हें 'बुढ़वा मंगल' भी कहा जाता है.

दान का महत्व

    मिट्टी के बर्तन जैसे मटका, सुराही, घड़ा दान करना शुभ माना जाता है. ये गर्मी से राहत देने वाली चीजें हैं.

मांगलिक दोष से छुटकारा

    ज्योतिष अनुसार बड़ा मंगल को हनुमान जी की पूजा से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है.

भक्तों की आस्था

    लोग मानते हैं कि बड़ा मंगल पर की गई पूजा से सारे दुख, बाधाएं और कष्ट दूर हो जाते हैं.

More Stories