Sawan Puja Items: इन चार चीजें के बिना अधूरी है भोलेनाथ की पूजा


Km Jaya
04 Aug 2025

शिवलिंग का पूजन करें

    सावन सोमवार की पूजा शिवलिंग के बिना अधूरी मानी जाती है. यह शिव के निराकार स्वरूप की उपासना का प्रतीक है.

घर में पार्थिव शिवलिंग बनाएं

    यदि मंदिर जाना संभव न हो, तो मिट्टी या आटे से घर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन कर सकते हैं.

गंगाजल से अभिषेक

    शिव पूजा में गंगाजल से जलाभिषेक अत्यंत शुभ माना गया है. इसके बिना पूजा का फल अधूरा होता है.

गंगाजल नहीं मिले तो शुद्ध जल

    यदि गंगाजल उपलब्ध न हो तो किसी भी पवित्र शुद्ध जल से अभिषेक कर सकते हैं.

बेलपत्र जरूर चढ़ाएं

    श्रावण मास में शिवलिंग पर हरा बेलपत्र चढ़ाना त्रिविध तापों को शांत करता है.

बेलपत्र की संख्या विषम रखें

    एक, तीन, पांच या सात बेलपत्र चढ़ाएं. बेलपत्र पर त्रिपुंड या ॐ लिखा हो तो विशेष फल मिलता है.

रुद्राक्ष का महत्व

    रुद्राक्ष को शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना गया है. इसे शिव पर चढ़ाना विशेष फलदायी है.

शुद्ध और अखंडित रुद्राक्ष ही चढ़ाएं

    कटा-फटा, टूटा या उपयोग में लाया गया रुद्राक्ष शिव को अर्पित न करें.

पूजा में पूरी श्रद्धा और विधि का पालन करें

    सिर्फ वस्तुएं नहीं, भावनाएं भी महत्वपूर्ण हैं. भक्ति भाव से पूजा करें.

मनोकामनाओं की पूर्ति का सर्वोत्तम अवसर

    सावन सोमवार पर शिव को प्रिय वस्तुएं चढ़ाने से भक्त की मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं.

More Stories