हर काम में आती है दिक्कत? इंदिरा एकादशी के दिन शिवलिंग चढ़ाएं ये चीजें


Princy Sharma
13 Sep 2025

इंदिरा एकादशी

    इस साल इंदिरा एकादशी 17 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी. 17 सितंबर को रात 12:21 बजे एकादशी तिथि की शुरु होगी. इसका समापन 17 सितंबर को रात 11:39 बजे होगा.

महत्व

    इस दिन भगवान विष्णु और महादेव की पूजा करने से पापों का नाश होता है. वहीं, शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली चीजों सेसभी रुके हुए काम पूरे होते हैं.

21 बेलपत्र

    जीवन की बाधाओं को दूर करने और महादेव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं.

गन्ने का रस

    आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने और शुभ फल की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें.

दूध, दही और शहद

    अगर आप इंदिरा एकादशी के दिन महादेव की पूजा में दूध, दही और शहद चढ़ाते हैं तो सुख-समृद्धि बढ़ती है.

घी का दीपक

    पूजा के दौरान देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें, इससे सभी मुरादें पूरी होती हैं और कारोबार में सफलता मिलती है.

क्यों करें ये उपाय?

    इंदिरा एकादशी के दिन विशेष रूप से शिवलिंग पर चढ़ाई गई सामग्री से ना केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories