खड़ी या बैठी... जानें दिवाली पर मां लक्ष्मी की किस मुद्रा की मूर्ति है सबसे शुभ


Babli Rautela
20 Oct 2025

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व

    देशभर में 20 अक्टूबर को दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी. इस दिन घर-घर माता लक्ष्मी की पूजा होती है, जिससे घर में समृद्धि और खुशहाली आती है.

खड़ी या बैठी मूर्ति

    लोग अक्सर यह कंफ्यूजन रखते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी जी की मूर्ति खड़ी होनी चाहिए या बैठी. सही मूर्ति चुनना पूजा के फल के लिए बहुत जरूरी है.

कमल पर बैठी मूर्ति सबसे शुभ

    वास्तु और शास्त्र के अनुसार, कमल पर बैठी लक्ष्मी जी की मूर्ति धन और समृद्धि लाती है. यह मुद्रा घर में स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है.

खड़ी मूर्ति से बचें

    खड़ी लक्ष्मी जी की मूर्ति या फोटो पूजा में नहीं रखनी चाहिए. खड़ी मुद्रा चंचलता का संकेत देती है और घर में धन टिकता नहीं है.

शुभ सामग्री और दिशा

    पूजा के लिए पीतल, संगमरमर, चांदी या पत्थर से बनी मूर्ति उपयुक्त होती है. इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.

सोने के सिक्के और हाथी का महत्व

    मूर्ति में माता लक्ष्मी के सोने के सिक्के बरसाने और दोनों तरफ हाथी होने से समृद्धि और धन लाभ की मान्यता बढ़ती है.

टूटी या खंडित मूर्ति से बचें

    दिवाली पर किसी भी प्रकार की टूटी, जली या खोखली मूर्ति का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. प्लास्टिक और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां भी अशुभ मानी जाती हैं.

उल्लू पर सवार मूर्ति न रखें

    घर में उल्लू पर सवार लक्ष्मी जी की मूर्ति रखना अशुभ माना जाता है. यह धन के चले जाने का संकेत देती है और केवल व्यावसायिक स्थानों के लिए उचित है.

पूजा का सही तरीका अपनाएं

    घर पर दिवाली पूजन में हमेशा कमल पर बैठी हुई लक्ष्मी जी की मूर्ति लाएं और सही दिशा, सामग्री व मुद्रा का ध्यान रखें. इससे घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है.

More Stories