धनतेस पर किस देवता के लिए कहां जलाएं दीये, जमकर होगी धनवर्षा
Babli Rautela
17 Oct 2025
धनतेरस का महत्व
कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस दीपावली का पहला पर्व है. इस साल 18 अक्टूबर को यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा.
भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति
मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए. इस दिन उनकी पूजा से स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है.
खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सोने-चांदी, बर्तन और नई वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है. यह समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है.
यम दीपक की परंपरा
शाम के समय दक्षिण दिशा में चौमुखी आटे का दीपक जलाएं. इसे यम दीप कहते हैं, जो अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है.
मुख्य द्वार पर दीप
घर के मुख्य द्वार के बाहर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. यह घर में शांति और समृद्धि लाता है.
लक्ष्मी-कुबेर की कृपा
धनतेरस पर विधिवत दीप जलाने से माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन-धान्य में वृद्धि होती है.
वास्तु टिप्स
धनतेरस पर घर में स्वच्छता रखें और वास्तु के अनुसार दीपक जलाएं. इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.
सुख-समृद्धि का प्रतीक
इस दिन सच्चे मन से पूजा और दीप प्रज्वलन करने से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है.
दीपावली की तैयारी
धनतेरस से शुरू होने वाला दीपोत्सव वास्तु उपायों के साथ और भी प्रभावी बनता है, जो आर्थिक समस्याओं को दूर करता है.