धनतेरस पर सुबह उठते ही दिख जाए ये चीज, तो बदलने वाली है किस्मत!


Princy Sharma
16 Oct 2025

धनतेरस

    धनतेरस हिंदू धर्म का बेहद शुभ और समृद्धि देने वाला पर्व है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी.

महत्व

    इस दिन से दीपावली की शुरुआत होती है और इसे धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

पूजा

    इस दिन भगवान धन्वंतरि (आयुर्वेद के देवता) और धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा की जाती है.

नई चीज खरीदना शुभ

    धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन या कोई भी नई चीज खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.

क्या है मान्यता?

    ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ नया खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और दरिद्रता दूर होती है.

छिपकली

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस की सुबह अगर छिपकली नजर आए तो यह बहुत शुभ संकेत होता है.

क्या है मतलब?

    कहते हैं कि धनतेरस के दिन छिपकली देखना इस बात का प्रतीक है कि आने वाले समय में धन, सफलता और खुशहाली बढ़ेगी.

किसका स्वरूप है छिपकली?

    सनातन परंपरा में छिपकली को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, जो धन और सौभाग्य की देवी हैं.

कहां देखें छिपकली

    जरूरी नहीं कि यह कमरे में ही दिखे घर के किसी कोने, छत या बाथरूम में भी दिख जाए तो शुभ माना जाता है.

अर्थ

    अगर धनतेरस की सुबह छिपकली दिख जाए, तो समझिए आने वाले दिनों में आपकी किस्मत चमकने वाली है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories