अपरा एकादशी पर करें तुलसी के ये 4 उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
Princy Sharma
23 May 2025
अपरा एकादशी
आज, 23 मई को अपरा एकादशी है. पंचाग के मुताबिक, ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है.
तुलसी से जुड़े उपाय
ये दिन विशेष रूप से तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि और लक्ष्मी की कृपा ला सकते हैं.
उपाय
आइए जानते हैं अपरा एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कौन से उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
तुलसी की जड़ से उपाय
सुबह स्नान के बाद, तुलसी की सूखी जड़ या टहनी को पीले रंग के कपड़े या पीले कलावे से बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सकारात्मक वातावरण बनेगा.
घी का दीपक जलाएं
अपरा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास सुबह और शाम के समय घी का दीपक जलाना न भूलें. यह उपाय आपके घर में खुशियों और समृद्धि का संचार करेगा.
तुलसी दल का भोग
पूजा के दौरान भगवान विष्णु को तुलसी दल का भोग अर्पित करें. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और आपको आशीर्वाद देंगे.
108 गांठों वाला पीला धागा
मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पीले रंग का धागा लें, उसमें 108 गांठें लगाएं और इसे तुलसी के पौधे के चारों ओर बांधें. फिर तुलसी पूजन करें, इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.