इस दिन होगा शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ


Princy Sharma
18 Sep 2025

शनि का नक्षत्र परिवर्तन

    ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मों के फल देने वाला और दंडाधिकारी ग्रह माना जाता है. जब भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर हर जातक के जीवन पर पड़ता है.

किसे मिलेगा लाभ

    इस बार शनि देव 3 अक्टूबर को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. आइए जानें किसे मिलेगा इसका लाभ:

मिथुन राशि

    शनि का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा. आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है. प्रमोशन और उन्नति हो सकती है. परिवार में तालमेल और सुख-शांति बढ़ेगी

मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन धन लाभ ला सकता है. अचानक लाभ, प्रॉपर्टी से फायदा या पुराने पैसे की प्राप्ति हो सकती है. विदेश से जुड़े कार्यों में शुभ समाचार मिलेगा.

कुंभ राशि

    शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे, बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है.

शनि का नक्षत्र परिवर्तन कब होगा?

    शनि का नक्षत्र परिवर्तन 3 अक्टूबर को रात 9:49 बजे होगा. शनि देव उत्तराभाद्रपद से पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories