9 या 10, इस बार कितने दिन की होगी नवरात्रि?


Princy Sharma
14 Sep 2025

नवरात्रि

    शारदीय नवरात्रि हर साल पितृपक्ष खत्म होने के बाद शुरू होती है. इसमें मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है.

नवमी

    नवमी पर कन्या पूजन और दशमी पर व्रत का पारण होता है.

10 दिन की नवरात्रि

    इस साल नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिन की होगी. पंचांग के अनुसार नवरात्रि में चतुर्थी तिथि की वृद्धि हो रही है. तिथि की वृद्धि को अति शुभ फलदायक माना जाता है.

नवरात्रि की शुरुआत

    शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी. प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को रात 01:23 बजे से होगी. इसलिए पहला दिन और कलश स्थापना 22 सितंबर को होगी.

कलश स्थापना

    सुबह का मुहूर्त 6:09 से 8:06 बजे तक है. दोपहर का मुहूर्त अभिजीत काल – 11:49 से 12:38 बजे तक है. इन दोनों समय में कलश स्थापना करना सबसे शुभ माना जाएगा.

क्यों है 10 दिन की नवरात्रि?

    श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का क्षय हुआ है. नवरात्र में एक तिथि बढ़ गई है. तिथि की वृद्धि और माता का आगमन दोनों ही अत्यंत शुभ माने जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories