महिला ने दी स्माइल तो कैशियर ने लुटा दिया खजाना, वायरल हुआ वीडियो
एक महिला कैसे मात्र एक छोटी सी स्माइल पास कर किसी भी शख्स को लूट सकती है, यह वीडियो इसका जीता जागता उदाहरण है. बैंक का कैशियर महिला की स्माइल पर ऐसा फिदा हुआ सब कुछ भूल गया. महिला ने इसका बखूबी फायदा उठाया और सारे पैसे लूट ले गई.
Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर भी अगर आपकी आंखें नहीं खुली तो अगला नंबर आपका हो सकता है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आज कल के लड़के लड़की के प्यार में पड़कर अपना सब कुछ लुटाने को तैयार हो जाते हैं.
स्माइल देकर लूट ले गई महिला
लड़कियां भी इस बात का फायदा उठाने से नहीं चूक रही हैं. उन्हें पता है कि उनके पास कितनी बड़ी ताकत हैं. उन्हें पता है कि वो एक स्माइल पास कर या आंख मारकर किसी भी लड़के को रिझा सकती है और लड़का उन पर सब कुछ लुटाने को तैयार हो जाएगा. बैंक के इस कैशियर के साथ भी यही हुआ.
एक बेहद खूबसूरत महिला बैंक में पैसे निकालने आती है. केबिन में बैठा कैशियर महिला को पैसा देने के बजाय उसके साथ फ्लर्ट करने लगता है. वह स्कैनर मशीन पर अंगूठा लगवाने के लिए महिला का हाथ टच करता है.
इसके बाद वह महिला के इशारों ही इशारों में कुछ बाद करने की कोशिश करता है. महिला भी उसके ठर्कीपन को समझ जाती है और ताल से ताल मिलाने की कोशिश करती है. महिला को तुरंत समझ में आ जाता है कि इस मौके का भरपूर फायदा उठाया जा सकता है. महिला बैंककर्मी की तरफ हल्की सी स्माइल पास करती है. इसके बाद बैंककर्मी महिला से उसे फोन करने का इशारा करता है, जिस पर महिला हां में अपनी गर्दन हिला देती है.
असली खेल यही से शुरू होता है. बैंककर्मी सोचता है कि अब तो महिला पट गई. वह महिला को उसके पैसे दे देता है लेकिन महिला कहां चूकने वाली थी. मुस्कुराते हुए महिला कैशियर की टेबल से सारे पैसे उठा लेती है और वहां से चलती बनती है.