Watch: रानू मंडल के घर लोकल ट्रेन में डांस करने वाली लड़की का झाडू से हुआ स्वागत, पिटाई का Video देख चौंक जाएंगे आप
Ranu Mandal Viral Video: ट्रेन में गाना गाने वाली रानू मंडल एक बार फिर से चर्चा में है. इसके पहले वो तब चर्चा में थी जब रातो रात उनका गाया गाना एक प्यार का नगमा है. वायरल हुआ था.
Ranu Mandal Viral Video : ट्रेन में गाना गाने वाली रानू मंडल एक बार फिर से चर्चा में है. इसके पहले वो तब चर्चा में थी जब रातो रात उनका गाया गाना एक प्यार का नगमा है. वायरल हुआ था. जिसके वायरल होने के बाद मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने उनको गाने का ऑफर दिया था. लेकिन अब उनकी स्थिति ऐसी नहीं है. अब वो अपने घर रहती है. जहां से एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.
किसी बात पर भड़ककर चलाने लगी झाडू
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की रानू मंडल के घर जाते हैं जहां रानू मंडल इन दोनों पर भड़कती है. वो इन दोनों पर इस कदर भड़कती है कि झाडू से मारने लगती हैं. बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम को लेकर रानू मंडल के घर गए रहते हैं जिसपर रानू पहले भड़कती है और फिर दोनों को झाड़ू से मारने लगती है. बताया जा रहा है कि उनके घर जाने वाली लड़की ट्रेन में डांस करके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती है.
यूजर बोले-रानू मंडल कुछ भी कर सकती है
इस वायरल वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक यूजर ने इसको इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके बाद यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये कैसी स्थिति है कि रानू मंडल से मिलने आई एक लड़की को वो खूद झाड़ू से मार रही है.