Viral Video: डांस और रोमांस के बाद अब अखाड़ा बना दिल्ली मेट्रो, दो महिलाओं के बीच हुआ भीषण घमासान

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में अभी तक डांस और रोमांस के वीडियो तो देखे ही जा रहे थे कि इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में अभी तक डांस और रोमांस के वीडियो तो देखे ही जा रहे थे कि इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो महिलाएं आपस में झगड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. जिसको देखकर लोग चौंकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने किया बीच बचाव

आप लोगों ने ट्रेन और बस में लोगों को सीट के लिए लड़ते-झगड़ते तो देखा ही होगा. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसमें दिल्ली मेट्रो में दो महिलाएं सीट के लिए भीड़ती हुई नजर आ रही है. वहीं इस मामले में दिल्ली महिला पुलिस सुलझाते हुए नजर आ रही है.

लोग बोले - दिल्ली मेट्रो का न्या ड्रामा

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि दिल्ली मेट्रो में कलेस करते हुए देखी गई है. वहीं इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि दिल्ली मेट्रो का अब नया ड्रामा शुरू हुआ है रोमांस के बाद एक्शन. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि दिल्ली मेट्रो को अब ड्रामा सेन्टर घोषित कर देना चाहिए.

इसे भी पढे़ं- लाइव TV पर सचिन-सीमा हो गए रोमांटिक, वीडियो देख आप भी शर्मा जाएंगे