Viral Video: लो जी एयरपोर्ट पर सबके सामने ही महबूबा को कर दिया प्रपोज, फिर जो हुआ....

खास बात यह है कि इस वीडियो को ऑकलैंड एयरपोर्ट ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

Gyanendra Tiwari

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. ये वीडियो प्रपोजल से जुड़ा है. एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को सबके सामने एयरपोर्ट पर ही अपना प्यार का कुछ इस तरह से किया कि पूछिए ही न. अगल-बगल खड़े सभी लोग सिर्फ और सिर्फ लड़के और लड़की को देख रहे थे. लड़के का नाम यश राज छाबरा है. वो रिया शुक्ला नाम की लड़की से इश्क कर बैठे थे. ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उन्होंने खुली पब्लिक के सामने अपने इश्क का इजहार कर दिया.

खास बात यह है कि इस वीडियो को ऑकलैंड एयरपोर्ट ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया-  ऑकलैंड एयरपोर्ट❤️ पर प्यार हवा में था. हम इस अविस्मरणीय क्षण के लिए रिंग-इन होने के अवसर पर कूद पड़े. टिशू पकड़ें और बेहोश होने के लिए तैयार रहें. रिया और यमराज को बधाई! हमें इसका हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद!

ये रहा वीडियो

घुटनों के बल बैठ किया प्रपोज
वीडियो में देखा जा सकता है कि यशराज अपनी गर्लफ्रेंड रिया शुक्ला को प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं. एयरपोर्ट के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अच्छे तरीके से बनाया गया है. इसकी शुरआत कुछ क्लिप के साथ होती है. फिर यश का वायस ओवर चलता है, जिसमें वो बताते हैं कि कैसे ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया.

यश राज ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ऑकलैंड एयरपोर्ट अथॉरिटी से मदद मांगी थी. एयरपोर्ट पर जैसे ही रिया शुक्ला दिखती है पूरे हॉल में यशराज की आवाज चलने लगती है. वो पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी. इसके बाद वो प्रिया को रिंग पहनाते है. लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हैं

यह भी पढ़ें- Viral Video: डांस और रोमांस के बाद अब अखाड़ा बना दिल्ली मेट्रो, दो महिलाओं के बीच हुआ भीषण घमासान