IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

कांवड़ लेन में आई गाड़ी तो भड़के कांवड़िए, ड्राइवर को पीटा और बीच सड़क पलट दी कार

कांवड़ की पवित्र यात्रा चल रही है लेकिन कांवड़ियों का उत्पात जारी है. कई जगहों पर कुछ मनबढ़ तत्वों ने जमकर हंगामा किया है. दिल्ली मेरठ रोड पर तो कावंड़ियों ने पुलिस की लोगो लगी एक गाड़ी को निशाना बनाकर तोड़ डाला है. अधिकारियों ने कावंड़ियों को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपना हंगामा बंद ही नहीं किया.

Social Media
India Daily Live

सावन में कांवड़ियों की पवित्र यात्रा जारी है लेकिन दिल्ली मेरठ इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कावंडियों ने पुलिस के लोगो और फ्लैशर लाइट वाली एक गाड़ी को तोड़ दिया है. कांवड़ियों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा है और सड़क पर उठाकर पटक दिया. कावंड़ियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस मनुहार करती रही, वे नहीं माने. 

कुछ बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे तो किसी तरह कांवड़िए शांत हुए और ट्रैफिक दोबारा चालू हुई. कांवड़ियो ने प्राइवेट गाड़ी को निशाना बनाया है. विद्युत निगम के विजिलेंस विभाग में लगी इस गाड़ी को कांवड़ियों ने जमकर तोड़ डाला. 

कावंड़ियों को असुविधा न हो, इसके चलते पुलिस ने दिल्ली मेरठ हाई वे को वन वे कर दिया है. मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन कांवड़ियों के लिए वनवे कर दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार को सुबह 10 बजे बोलोरो कार, कांवड़ियों की लेन में आ गई और किसी कांवड़िए को टक्कर लग गई. जैसे ही दूसरे कांवड़ियों को इस बात का इल्म हुआ वे बौखला गए. उन्होंने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. उन्होंने लाठी डंडों से कार पर हमला बोल दिया. 

बीच सड़क पलट दी कार

कांवड़ियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और बीच राह से पटक दिया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से कांवड़ियों को शांत कराया. गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क पर ट्रैफिक ही रोक दी थी. पुलिस का कहना है कि टक्कर लगने के बाद कांवड़ खंडित नहीं हुई थी, लेकिन टकराने से ही कांवड़िए भड़क गए थे.

कावड़ियों की लेन में आ गई थी कार

पुलिस का कहना है कि मुरादनगर के रहने वाले अवनीश त्यागी ही गाड़ी मालिक हैं. यह गाड़ी पुलिस की नहीं है. घटना के वक्त वही गाड़ी चला रहा था. आरोप है कि वही खुद कांवड़ियों की लेन में आया था. अविनीश त्यागी ने इसे विजिलेंस डिपार्टमेंट को गाड़ी दी है. पुलिस लोगो और फ्लैशर लाइट के गैरकानूनी इस्तेमाल को लेकर गाड़ी मालिक पर पुलिस एक्शन लेगी.