Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'वेज के बदले परोस दिया नॉनवेज, खाने के बाद यात्री ने वेटर को जड़ दिया थप्पड़'...वंदे भारत में ये क्या हो रहा?

इन दिनों वंदे भारत ट्रेन की एक खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जहां एक बुजुर्ग ने वेटर को थप्पड़ जड़ दिया. दरअसल इस बुजुर्ग यात्री ने वेज खाना ऑर्डर किया था लेकिन वेटर ने गलती से उन्हें नॉनवेज खाना परोस दिया, मामला तब बिगड़ गया जब बुजुर्ग ने बिना देखे उस खाने को खा लिया लेकिन कुछ देर बाद एहसास हुआ कि जो वह खा रहे हैं वो वेज नहीं नॉन खाना है तो उनका गुस्सा फूट गया.

Social Media
India Daily Live

वंदे भारत ट्रेन की जितनी लोगों ने तारीफ सुनी थी अब उसी ट्रेन से आयदिन ऐसी खबरें सामने आ जाती है जिससे लोगों को सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि वे अब किस ट्रेन से सफर करें. एक बार फिर सोशल मीडिया पर वंदे भारत की खबर ट्रेन के स्पीड से ज्यादा फैल गई है, लोग अब जमकर इसकी आलोचना कर रहे हैं. दरअसल हावड़ा से रांची जाने वाली वंदे भारत में एक बुजुर्ग ने शाकाहारी खाना ऑर्डर किया था लेकिन परोसने के टाइम उनको नॉन वेज खाना परोसा गया. मामला तब बिगड़ गया जब स्टाफ ने बुजुर्ग पैसेंजर से खाने के बारे में बताया भी नहीं और यात्री ने भी बिना दिशा-निर्देश उस खाने को खा लिया लेकिन जब एहसास हुआ कि यह खाना वेज नहीं नॉनवेज है तो बुजुर्ग का गुस्सा फूट गया. उन्होंने ट्रेन के वेटर को एक थप्पड़ जड़ दिया.

ट्रेन में हुई इस घटना का वहां मौजूद शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जहां देखते ही देखते वह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, चुकि ये मामला वंदे भारत ट्रेन का इसलिए अब लोग जमकर इसकी लापरवाही को लेकर बहस कर रहे हैं.
 

वेज के बदले वेटर ने परोस दिया नॉनवेज खाना

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बात को लेकर ट्रेन में बहुत शोर हो रहा है और कैटरिंग स्टाफ बुजुर्ग व्यक्ति से माफी मांग रहा है. वहीं थप्पड़ मारने वाली बात का ट्रेन में बैठे सभी यात्रियों ने इसका विरोध किया और कहा कि वेटर से गलती हो गई लेकिन बुजुर्ग को उसे थप्पड़ नहीं मारना चाहिए. जबकि बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बात पर डटे रहते हैं, हालांकि अंत में वह यात्रियों के दबाव में वोटर से माफी भी मांगते हैं,

 


CPRO का बयान जारी

इस पूरी घटना पर पूर्वी रेलवे के CPRO ने एक बयान जारी कर कहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति को गलती से मांसाहारी भोजन परोसा गया था लेकिन उन्होंने खाया नहीं, वहीं उस यात्री द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर सहयात्री नाखुश हो गए बाद में पूरे मामले को शांत कराया गया .