SDRF जवान ने गंगा नदी में बहते शिवभक्त की बचाई जान, वीडियो देख आप भी करेंगे हौसले को सलाम

Uttarakhand Video: कांवड़ यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उत्तराखंड के हरिद्वार में SDRF जवान कांवड़िये को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहा है. नदी में तेज लहर होने की वजह से एक व्यक्ति बहने लगा. शख्स को बहता हुआ देखा चीख-पुकार मच गई फिर SDRF जवान ने शख्स की जान बचाई.

Twitter
India Daily Live

Kanwar Yatra 2024: 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. शिव भगवान के भक्त कंधों पर कांवड़ उठाए गंगाजल लेने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंच रहे हैं. कई किलोमीटर सफर तय करने के बाद भी भक्त जोश में हैं. गंगा में नदी के घाटों पर भक्त स्नान कर रहे हैं जिसकी वजह से काफी भीड़ लगी हुई है.कांवड़ यात्रा से जुड़े सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल भी रहे हैं. इसी बीच SDRF जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नदी में बहते हुए शख्स की जान बचा रहा है. 

आए दिन कांवड़ यात्रा के दौरान कई हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं. अब उत्तराखंड के हरिद्वार में SDRF जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक SDRF जवान ने कांवड़िये को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी.

क्या है पूरा मामला?

यह हादसा हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर हुई है. खबर के अनुसार व्यक्ति कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहा था लेकिन नदी के तेज लहर की वजह से वह बह गया. बहते हुए शख्स को देख चीख-पुकार मचने लगी. जब SDRF जवान ने यह देखा तो उन्होंने छलांग लगाकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिवभक्त की बचाई जान

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर uttarakkhandcops अकाउंट पर शेयर किया गया है. यह अकाउंट उत्तराखंड पुलिस टीम का है. वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कांगड़ा घाट, हरिद्वार पर गंगा की तेज लहरों में बह रहे शिवभक्त को #UttarakhandPolice SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया." बता दें, शिवभक्त पुरी तरह से सुरक्षित है.