बेडरूम में घुसकर चूसने लगा महिला का अंगूठा, अचानक खुली आंख तो दिखा ये भयानक मंजर
एक वायरल हो रही खबर में एक सनकी आदमी महिला के घर में घुसकर उसके अंगूठे को चूसने लगा. इस वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल गई है...
दुनिया भर से कई अजीबोगरीब और खौफनाक आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन कैलिफोर्निया से जो मामला सामने आया है, उसने सबके होश उड़ा दिए हैं. यहां के एक 28 वर्षीय सनकी युवक को एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ एक बेहद घिनौनी और अजीबोगरीब हरकत करने के जुर्म में 6 साल से ज्यादा की जेल की सज़ा सुनाई गई है.
क्या है पूरा मामला?
स्टैनिस्लॉस काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस ने बताया कि आरोपी का नाम क्रिस्टियन सोलोरियो है, जो मोडेस्टो का रहने वाला है. क्रिस्टियन ने पिछले साल फरवरी में पहली बार इस महिला को उसके ऑफिस पर देखा था. इसके बाद वह इस महिला के प्रति इस कदर जुनूनी हो गया कि वह दिन में कई बार उसके ऑफिस पहुँचने लगा और बाहर चक्कर काटने लगा. सोलोरियो ने महिला को कई बार डेट पर चलने के लिए कहा और यहां तक कि उसे मेक्सिको ले जाने के ऑफर वाला एक खत भी भेजा। महिला के बार-बार मना करने के बावजूद यह उत्पीड़न हफ्तों तक चलता रहा.
रात के अंधेरे में पार की सारी हदें
DA ऑफिस के मुताबिक, 21 मई 2025 की रात को सोलोरियो ने सारी हदें पार कर दीं. वह महिला के घर पहुंचा और जैसे ही उसके पिता घर से बाहर निकले, वह चुपके से घर में घुस गया. महिला अपने बेडरूम में सो रही थी. जब महिला की नींद अचानक खुली, तो उसने जो देखा वह रूह कंपा देने वाला था. सोलोरियो उसके बेडरूम में मौजूद था और उसके पैर के अंगूठे चूस रहा था.
डर के बावजूद दिखाई हिम्मत
इस खौफनाक मंजर को देखकर महिला बेहद डरी हुई थी, लेकिन उसने सूझबूझ से काम लिया। हालात बिगड़ने से बचाने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए उसने आरोपी से दोस्ताना तरीके से बात करनी शुरू कर दी. इसी बीच, परिवार के अन्य सदस्य कमरे में आ गए और उन्होंने सोलोरियो को वहां से बाहर निकाला.
पुलिस का बयान
इसके बाद तुरंत 911 पर कॉल की गई और शेरिफ की स्पेशल विक्टिम्स यूनिट ने एक्शन लेते हुए सोलोरियो को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया. राज्य के वकीलों ने बताया कि इस खौफनाक हरकत के लिए सोलोरियो को कैलिफोर्निया के कानून के तहत अधिकतम 6 साल और 8 महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है। इसके अलावा, उस पर नशीले पदार्थों की तस्करी के भी कई संघीय आरोप दर्ज हैं.