तपती गर्मी से राहत के लिए बाइक पर लगाई अनोखी छतरी, देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल
देश के अधिकतर राज्यों में इस समय तेज गर्मी का प्रकोप जारी है. गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति बाइक पर छत लगाए नजर आ रहा है.
देश के अधिकतर राज्यों में इस समय गर्मी का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट तो वहीं दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोग इस गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग जुगाड़ लगा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वारल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ठहाके लगा रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक कपल ने बाइक को इस कदर ढक दिया है कि वह देखने में चलता-फिरता घर नजर आ रहा है. गर्मी से बचने के लिए किए गए इस अनोखे जुगाड़ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कपल ने बाइक के चारों तरफ बड़े-बड़े कपड़े, छत जैसा कवर और साइड में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त परतें लगा दी हैं. इससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति धूप और तेज गर्म हवा से काफी हद तक बच जाते हैं. सड़क पर चलते हुए यह बाइक देखने वालों को चौंका रही है. कई लोग रुक-रुककर इसे देख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं. वहीं बाइक पर बैठा व्यक्ति आराम से यात्रा का आनंद लेता नजर आ रहा है.
लोगों ने दिया कमेंट
सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के मात्र कुछ दिनों में वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, वहीं आठ लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स इसे गजब का जुगाड़, आराम का साम्राज्य और मास्टर स्ट्रोक जैसे शब्दों से नवाज रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर भर-भर के कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये तो AC वाली बाइक है भाई! जबकि दूसरे ने कहा कि कहां से आता है ऐसा आइडिया. कुछ लोग इसे व्यावहारिक बताते हुए पूछ रहे हैं कि यह सेटअप कितना सुरक्षित है और ड्राइविंग में कितनी दिक्कत होती होगी. हालांकि कुछ लोगों ने ट्रैफिक नियमों को लेकर चिंता जाहिर की है. इस तरह के वीडियो यह दर्शाता है कि कोई भी कठिनाई आए भारत के लोग कोई न कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं.