Watch: पाकिस्तान के इस शख्स को मिला 'जन्नत का टिकट, Video देख लोगों की उमड़ी भीड़

Viral Video : वैसे तो पाकिस्तान अपने आप में अजीब देश है. यहां की क्या चीज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए किसी को पता नहीं होता है

Suraj Tiwari

Viral Video : वैसे तो पाकिस्तान अपने आप में अजीब देश है. यहां की क्या चीज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए किसी को पता नहीं होता है और यहां के वायरल होने वाले वीडियो को देख लोग आनंद खूब लेते हैं. जैसा कि इस वायरल वीडियो को देखकर लोग कर रहे हैं.

इस शख्स को मिली जन्नत की मार्कशीट

आज का समय सोशल मीडिया का है कब क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं होता. कभी-कभी तो इसी दौरान कुछ ऐसा भी देखने को मिलता है जिसका देखकर आश्चर्य होता है. जैसा कि इस वायरल वीडियो में हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स जन्न की मार्कशीट दिखा रहा है. वीडियो में दिख रहे इस पेपर पर वाकई में लिखा है कि ये जन्नत की मार्कशीट है. साथ ही जो शख्स इस मार्कशीट को दिखा रहा है. वो मार्कशीट से पहले जन्नत के टिकट भी दिखाता है और फिर उसके बाद वो जन्नत की मार्कशीट वहां मौजूद एक शख्स को दे देता है. हालांकि मार्कशीट देने से पहले उस शख्स को बकायदे फूल- माला भी पहनाया जाता है.

यूजर बोले- इस शख्स को पकड़ो, यही दिलाएगा टिकट

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है. इस वीडियो को अभी तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देखकर यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि  ये पाकिस्तान का वीडियो है जहां कुछ भी हो सकता है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि अब तो जन्नत का टिकट शुरू हो गया है. इस शख्स को पकड़ो.

इसे भी पढ़ें- Watch: चलती मेट्रो से कूद गया शख्स, आगे जो हुआ...Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे