होली पर बिहार जाने के लिए नहीं मिल रही टिकट? रेलवे ने शुरू की कई स्पेशल ट्रेनें, यहां करें चेक

होली के त्योहार पर रेलवे द्वारा बिहार आने के लिए कई स्पेशल ट्रेने चलाई गई है. इन ट्रेनों में टिकट भी अभी आसानी से मिल रही है, अगर आप भी अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो जल्द बुकिंग कर लें.

X (@airnews_patna)
Shanu Sharma

पटना: बिहार-यूपी समेत पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. हालांकि इस दौरान घर जाने के लिए काफी मारा-मारी झेलनी पड़ती है. खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों का बुरा हाल होता है, लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. हालांकि बिहार आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी आ रही है. 

होली के मौके पर देश के अलग-अलग कोनों से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाए जान की तैयारी है. 22 मार्च तक रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही है. जिसमें से पूर्व मध्य रेलवे की 285 ट्रेने शामिल है. रेलवे के इस फैसले से लोगों को घर जाने में आसानी होगी. 

होली पर बिहार आने के लिए कई स्पेशल ट्रेन 

बिहार के लिए चलाए जा रहे होली स्पेशल ट्रेनों के बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं. अगर आप भी होली पर घर आने की तैयारी में हैं तो आज इन ट्रेनों में अपनी टिकट बुक कर लें. ताकी त्योहार के सीजन में घर पहुंचने में आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. राजस्थान के कोटा में बिहार के हजारों छात्र रह कर मेडिकल की तैयार करते हैं. इन छात्रों को त्योहार में घर पहुंचाने के लिए सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. यह ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया से रात 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और अगले दिन रात 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी. वहीं इसकी वापसी 2 मार्च और 9 मार्च को होगी.

ट्रेनों के अलावा कई स्पेशल बसें शुरु

एमपी में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाया गया है. यह ट्रेन भी दो राउंड चलेगी. पहला 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से 2 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन 08 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी. वहीं इसकी वापसी 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से रात 11 बजक 15 मिनच पर होगी. इसके अलावा हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से हर बुधवार को हापा से रात 12 बजकर 40 मिनट पर चलेगी. इसके अलावा बसों ने भी कई स्पेशल बस शुरू की है. बिहार से भारी संख्या में लोग भारत के अलग-अलग राज्यों में लोग नौकरी और पढ़ाई के लिए जाते हैं. वहीं त्योहार के समय सब अपने घर आने की कोशिश करते हैं, जिससे रेलवे और रोडवे दोनों पर बोझ बढ़ जाता है.