T20 World Cup 2026

'गारंटी है...आज से पहले इस तरह से सांप को किसी ने नहीं पकड़ा होगा', महिला के आगे सपेरा भी फेल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है. अब यहां एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखने के बाद हर कोई दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में एक महिला दफ्तर में छिपे विषैले सांप को इतने आसानी से निकालती हैं. जिसे देखकर लगता है कि महिला सांप पकड़ रही हैं या रस्सी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक करीब 2.9 मिलियन लोग देख चुके हैं.

Social Media
India Daily Live

अक्सर बारिश और गर्मी के दिनों में घर, आंगन में सांप दिख जाता है, कुछ लोग उसे मार देते हैं. कुछ लोग उस जगह से हट जाते हैं और अगर सांप विषैला हो तो दूसरा उपाय करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी बोलेंगे 'सांप है ये कोई वस्तु नहीं'. दरअसल इस वीडियो में एक महिला बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सांप को पकड़ती है जिसे देखने के बाद हर कोई पूछ रहा है 'ये तरकीब और हिम्मत हमें भी दे दो'.

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सांप ऑफिस में घुस जाता है. सांप को पकड़ने के लिए लोग एक महिला को बुलाते हैं. जब महिला सांप को पकड़ने की तैयारी करती है तो वहां मौजूद लोग उसे आगाह करते हैं कि सांप खतरनाक है. उछल कर डस भी सकता है लेकिन महिला बिना झिझक के सांप को पकड़ लेती है. जिस हिसाब से महिला ने सांप को पकड़ा उसे देख कर ऐसा लग रहा है मानों वह सांप नहीं कोई रस्सी हो. उसके बाद बहुत ही आसानी से सांप को बोरी में डाल देती है. इस पूरी प्रक्रिया में महिला को करीब महज 20 सेकंड का समय लगा.

सांप है या रस्सी?

इस वायरल वीडियो में महिला बताती है कि सांप जहरीला है और संभवत: चूहे की तलाश में ऑफिस में आया होगा. वह लोगों को सलाह भी देती है कि यदि अगली बार सांप दिखे तो खतरनाक कदम न उठाएं या उस पर हमला करने के बजाए खुद सावधान हो जाएं.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को माइक्रो ब्लागिंग प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट किया है. जहां अब तक करीब 2.9 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं.