IMD Weather

तीन नेवले, एक कोबरा और 'कुरुक्षेत्र' बना एयरपोर्ट, किसकी हुई जीत? खुद देख लें

Snake Mongoose Fight Video: पटना एयरपोर्ट का रनवे उस वक्त लड़ाई का मैदान यानी कुरुक्षेत्र बन गया, जब एक कोबरा को तीन नेवले घेरकर खड़े हो गए. सोशल मीडिया पर 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में सांप या फिर नेवलों की जीत हुई, इस बारे में कुछ पता तो नहीं चल पाया, लेकिन वायरल वीडियो में कभी सांप तो कभी नेवलों को एक दूसरे पर भारी पड़ता देखा गया.

social media
India Daily Live

Snake Mongoose Fight Video: बारिश के मौसम में अक्सर सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो पटना एयरपोर्ट का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक सांप पर तीन नेवलों को हमला करते हुए देखा जा सकता है. 

38 सेकेंड के इस वीडियो में पहले सांप के साथ एक ही नेवला दिख रहा होता है. लगता है कि ये एक सांप और एक नेवले के बीच आमने-सामने की लड़ाई है. लेकिन थोड़ी देर बाद दो नेवले और आ जाते हैं. फिर ये लड़ाई एक सांप बनाम तीन नेवलों में बदल जाती है. सांप अपने आप को बचाने के लिए अपना सिर ऊपर उठाकर खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन नेवले अपना हमला जारी रखते हैं.

आखिर सांप और नेवलों में क्यों होती है जंग?

नेवले और सांप सदियों से एक दूसरे के दुश्मन रहे हैं. उनकी प्रतिद्वंद्विता का एक मुख्य कारण शिकार है कि सांप नेवले और उनके बच्चों का शिकार करते हैं, जबकि नेवले सांपों का शिकार करके उन्हें खाते हैं. शिकारी-शिकार के इस रिश्ते ने हमले और बचाव के चक्र को जन्म दिया है, जिसमें प्रत्येक प्रजाति दूसरे की रणनीति का मुकाबला करने के लिए खुद को ढाल लेती है. 

कहा जाता है कि सांप और नेवलों के बीच जंग का दूसरा कारण संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा है. नेवले और सांप दोनों ही खाने, रहने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं. नेवले कुशल शिकारी होते हैं जो छोटे जीव-जंतुओं, पक्षी का शिकार करते हैं, जबकि सांप मांसाहारी होते हैं और इसी तरह के जानवरों का शिकार करते हैं. 

नेवले-सांप की प्रतिद्वंद्विता में क्षेत्रीयता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नेवले अपने क्षेत्र की रक्षा करते हैं और सांपों से इसकी रक्षा करते हैं, जो अक्सर उनके क्षेत्र में अतिक्रमण करते हैं. बदले में, सांप अपने क्षेत्र का विस्तार करना चाहते हैं और शिकार या आश्रय की तलाश में नेवले के आवास में प्रवेश कर सकते हैं. यह विवाद भी दो प्रजातियों के बीच टकराव का कारण बनता है.