Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

आपकी बेटी पर बुरा साया है... कहते हुए तांत्रिक ने लड़की के सिर में घुसा दीं 77 सुइयां, डॉक्टर भी हुए हैरान

Odisha Black Magic: ओडिशा में काला जादू का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर एक लड़की के सिर में 77 सुईयां घुसा दीं. जब लड़की काफी परेशान हो गई, तो उसके परिजन डॉक्टर के पास उसे लेकर गए. यहां सिटी स्कैन के बाद डॉक्टरों को सच्चाई का पता चला. फिर डॉक्टरों ने मशक्कत के बाद दो बार में लड़की के सिर से सुईयों को बाहर निकाला.

Social Media
India Daily Live

Odisha Black Magic: लड़की पर बुरा साया है, कहते हुए एक तांत्रिक ने लड़की के सिर में 77 सुईयां घुसा दीं. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब डॉक्टरों के पास लड़की को ले जाया गया. 19 साल की लड़की ने परिजन को सिर में काफी तेज दर्द की शिकायत की थी. जब परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टरों ने सिटी स्कैन किया, तब जाकर सुईयों के सिर में होने की जानकारी मिली. फिर काफी मशक्कत के बाद दो बार में डॉक्टरों ने सिर से 77 सुईयों को निकाला.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना ओडिशा के बुर्ला इलाके की है. सिर दर्द के बाद लड़की को वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) में भर्ती कराया था. यहां न्यूरोसर्जन की टीम की देखरेख में लड़की के सिर से सुईयों को निकाला गया. इंस्टीट्यूट के डायरेकट्र भाभग्रही रथ ने जानकारी दी कि लड़की बिलकुल ठीक है. गनीमत है कि सुई लड़की के सिर में किसी नस में नहीं धंसी थी, नहीं तो कुछ भी हो सकता था. फिलहाल, लड़की का इलाज जारी है.

लड़की बोलनगीर के इचगांव की रहने वाली है. उसे पहले बोलनगीर के अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां से उसे वीआईएमएसएआर रेफर किया गया था. कहा जा रहा है कि चार साल पहले लड़की की मां की मौत हो गई थी. इसके बाद लड़की अक्सर परेशान रहने लगी थी. घर वालों ने लड़की को अस्पताल ले जाने के बजाए एक तांत्रिक के पास ले गए. यहां तांत्रिक ने लड़की पर बुरे साये के होने का दावा किया. फिर तंत्र-मंत्र के नाम पर उसके सिर में एक-एक कर 77 सुईयां घुसा दी. 

परिजन को नहीं थी सुईयों के घुसाने की जानकारी

बताया जा रहा है कि तंत्रमंत्र के नाम पर लड़की के सिर में सुईयों के घुसाने की जानकारी उसके परिजन को नहीं थी. जब लड़की सिर दर्द से परेशान रहने लगी, तो उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए. परिजन ने बताया कि 2021 में उसे तांत्रिक के पास ले जाया गया था. तब से वो सिरदर्द को लेकर परेशान रहती थी.

उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और तंत्र-मंत्र के नाम पर लड़की के सिर में सुई घुसाने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है.जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या उसने और भी लोगों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया है क्या? फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की पड़ताल की बात कह रही है.