T20 World Cup 2026

'काफिर से शादी क्यों की? तुम्हारे बच्चे नाजायज...', क्यों भिड़ गई हैं शिवम दुबे की बीवी अंजुम और नाजिया इलाही खान?

Nazia Elahi Khan vs Anzum khan: क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम और बीजेपी प्रवक्ता नाजिया इलाही खान सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ गई हैं. पहले अंजुम ने नाजिया के खिलाफ एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी जिसके बाद नाजिया इलाही खान ने उनकी अंजुम को मानहानि का नोटिस भेज दिया है. अब नाजिया इलाही खान का यह वीडियो चर्चा में आ गया है जिसमें वह पूछ रही हैं कि अंजुम ने एक काफिर से शादी क्यों की?

Social Media
India Daily Live

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रवक्ता और वकील नाजिया इलाही खान इस्लामिक कट्टरपंथ को लेकर अपनी टिप्पणियों के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं. कई बार उनकी आलोचना भी होती है तो कई बार उनको भला-बुरा भी कहा जाता है. ऐसा ही कुछ नाजिया के साथ क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम ने किया है. अंजुम ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'अब इस नाजिया इलाही की खबर लेने का वक्त आ गया है...'. इसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ तो नाजिया इलाही ने भी पलटवार किया है. नाजिया ने पूछा कि अंजुम आपने एक काफिर से शादी क्यों की और अगर कर ली तो क्या इस्लाम को मानने वाले मौलाना और मौलवी आपके बच्चे को जायज मानते हैं या वह नाजायज है?

नाजिया इलाही खान ने एक ट्वीट में लिखा है, 'आप शिवम दुबे अब तक हिंदू हैं. इस्लाम के हिसाब से आपकी शादी स्वीकार्य नहीं है. ये बात मैं संवैधानिक अदालत, शरिया अदालत दोनों को साबित कर दूंगी पर जो उत्तेजक, नफरत, खतरनाक कंटेंट आपकी बीवी ने मेरे खिलाफ लिखा, अब उसको साबित करना होगा. नोटिस मैंने भेज दिया है. हिम्मत तब पता चलेगी जब तुम्हारी बीवी कोर्ट आकर जवाब देगी!' अपने वीडियो में भी नाजिया ने शिवम दुबे की पत्नी अंजुम को नोटिस भेजने की बात कही है.

उन्होंने आगे कहा, 'आपने मुझे तो लंबा लेक्चर दे डाला लेकिन ये तो बताइए कि आपका शौहर कलमा शरीक है या नहीं? अगर नहीं है और अब तक हिंदू तो आपके बच्चे तो इस्लाम के हिसाब से पूरी तरह से नाजायज हैं. पूछिए जरा मदनी से, पूछिए जरा रशीदी से, पूछिए जरा तौकीर से और पूछ लीजिए जरा ओवैसी से भी. राहुल गांधी की बात मैं नहीं करूंगी, आप उनकी चमची हैं, समझ आ रहा है लेकिन वो पता नहीं किस धर्म के हैं क्या मानते हैं, मुझे आइडिया नहीं है. चाइना के किसी धर्म को वह मानते होंगे.'

नाजिया ने अंजुम को आड़े हाथ लेते हुए कहा, 'आप पढ़ी लिखी लगती हैं. नंगे-लुच्चे कपड़े में तस्वीर डालती हैं, कभी हिजाब लगाकर, कभी स्कार्फ लगाकर, मतलब गिरगिट की तरह रंग बदलती हैं क्या? मैंने आपको मानहानि का नोटिस भेजा है. अगर थोड़ी भी ताकत है और अपने पति परमेश्वर के रुतबे पर जो घमंड है न अगर मैंने उसको तोड़ने के लिए आपको कोर्ट के चक्कर न लगवाए तो कहना.'