OMG: जान देने की ऐसी जिद? हाईटेंशन तार के नीचे लटकी लड़की, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
Viral News: पंजाब के लुधियाना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर एक लड़की फुट ओवरब्रिज पर लटक गई. इस दौरान स्टेशन पर मौजूद सभी यात्री सकते में आ गए. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह बार-बार दूसरे छोर जाती रही. बाद में जैसे-तैसे लड़की को नीचे उतारा गया. इसके बाद उसे परीक्षण के लिए अस्पताल भी ले जाया गया.
Viral News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाला ड्रामा हुआ. यहां के हाईटेंशन तारों के ऊपर एक 15 साल की लड़की फुट ओवरब्रिज से लटक गई. यह देखकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए. वहां मौजूद लोगों ने लड़की को उतारने की कोशिश की, लेकिन लड़की कभी एक छोर तो कभी दूसरे छोर पर जाकर लटकती रही. इस दौरान गलीमत रही कि फुट ओवरब्रिज और हाईटेंशन तारों के बीच फासला होने के कारण वह हाईटेंशन तारों के संपर्क में नहीं आई.
रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद रेलवे के अधिकारियों ने पावर सप्लाई रोक दी. इस दौरान जैसे-तैसे लड़की को नीचे उतारा गया और सिविल अस्पताल लेकर जाया गया. कहा जा रहा है कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. ये तो ईश्वर का शुक्र रहा कि प्लेटफॉर्म पर उस समय कोई ट्रेन नहीं आई नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता.
रेलवे स्टेशन पर मच गया हड़कंप
रिपोर्ट के अनुसार, 15 साल की लड़की गांव सुनेत की रहने वाली है. लड़की गुरु नानक स्टेडियम की ओर से आकर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर पहुंची. इसके बाद वह हाईटेंशन तारों पर लटक गई. लड़की को इस स्थिति में देखकर वहां मौजूद सभी यात्री चिल्लाने लगे.इसी दौरान जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी वहां पहुंच गए. उन्होंने लड़की को उतारने का प्रयास किया.
मानसिक रूप से परेशान थी लड़की
डॉक्टर के मुताबिक, लड़की मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी. एंबुलेंस के जरिए लड़की को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया. लड़की और उसकी मां लोगों के घरों में कानम करती हैं. मां जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची और अपनी बेटी को हाईटेंशन तारों के ऊपर लटका हुआ पाया तो यह देखकर मां का कलेजा बाहर निकल आया. वह जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगी. मां का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें कभी नहीं बताया कि वह किसी बात से परेशान है.