फ्री पिज्जा के लिए 'पागल' हुए लोग, वीडियो में देखें कैसे उमड़ी भारी भीड़ और फिर आउटलेट ने किया ये काम
एक साथ इतनी भीड़ से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन तैयार नहीं था, लिहाज़ा अव्यवस्थाओं का अंबार लग गया. सड़क से गुजरने वाले लोगों को यातायात व्यवस्था बाधित होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा
Martinoz Pizza Ahmedabad: अपने प्रोडक्ट्स को लोगों के बीच पॉपुलर बनाने के लिए आज लोग तमाम तरह के कदम उठाते हैं, फिर चाहे वो दूसरों के लिए परेशानी का सबब ही क्यों न बन जाए. जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात के अहमदाबाद में जहां, मार्टिनोज पिज्जा के आउटलेट को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए इसके संचालकों ने मुफ्त में पिज़्ज़ा बांटने का ऐलान कर दिया. मुफ्त में पिज़्ज़ा मिलने की बात सुनते ही अहमदाबाद के प्रहलाद नगर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.
वही एक साथ इतनी भीड़ से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन तैयार नहीं था, लिहाज़ा अव्यवस्थाओं का अंबार लग गया. सड़क से गुजरने वाले लोगों को यातायात व्यवस्था बाधित होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा, वही आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों को भी भीड़ की वजह से तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों ने जमकर गंदगी भी फैलाई.
गंदगी फ़ैलाने पर हुई कार्रवाई, सील हुआ आउटलेट
वही अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने इस तरह की अव्यवस्था फ़ैलाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आउटलेट को सील कर दिया है. प्रहलाद नगर में खुले इस पिज्जा आउटलेट से आज से कॉमर्शियल बिक्री शुरू होनी थी, लेकिन फ्री में पिज्जा देने पर आउटलेट का जमकर प्रचार तो हुआ, लेकिन निगम द्वारा सील किए जाने की वजह से आउटलेट संचालकों को तगड़ा झटका लगा है.
Also Read
- Mughal Emperor: ये मुगल बादशाह सेक्स करते हुए बनवाता था अपनी 'अश्लील' पेंटिंग, महिलाओं के कपड़े पहनकर करता था नृत्य
- 'सींग से उछाला फिर नाली में...', घर के बाहर बुजुर्ग पर सांड का खौफनाक हमला, Video में देखें 'नंदी' का रौद्र रूप
- OMG! देवी मां के दर्शन के लिए 40 सीढ़ियां चढ़ा हाथी, गर्जिया मंदिर का वीडियो देखकर भक्त हुए हैरान!
गुजराती ब्रांड पिज़्ज़ा है मार्टिनोज पिज्जा
दरअसल, मार्टिनोज पिज्जा गुजरात का ही ब्रांड है और 2020 में ये लांच हुआ था. अपने खास स्वाद के लिए गुजरात भर में ये ब्रांड मशहूर है, लिहाज़ा जगह - जगह इसके आउटलेट तेज़ी से खुल रहे है. ऐसा ही एक आउटलेट अहमदाबाद के प्रहलाद नगर में भी खुला, लेकिन अपने अनोखे प्रचार की वजह से ये आउटलेट सीएल भी हो गया. अब देखना ये है कि आउटलेट को किन शर्तों और नियमों के साथ खोलने की अनुमति मिलती है.