इस शख्स की जिद के आगे हार गई मौत, बच गई बिल्ली की जान, वायरल हुआ वीडियो
बिल्ली की जान बचाने के लिए इस शख्स ने क्या-क्या न किया. हां अगर यह चाहता तो बिल्ली को उसके हाल पर छोड़कर आगे बढ़ सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. वह इंसान होने का पूरा फर्ज निभाता है और आखिरकार उस बिल्ली को मौत के मुंह में जाने से बचा लेता है.
Viral News: इस धरती पर लाखों-करोड़ों इंसान रहते हैं लेकिन मजे की बात ये हैं कि इन लाखों-करोड़ों लोगों को इंसान होने का अर्थ ही नहीं पता और जिन्हें पता भी है वे उसके अनुसार काम ही नहीं करते हैं. इंसान होने का सीधा मतलब होता है कि जो इंसानियत दिखाए, मानवता दिखाए लेकिन आज का इंसान इंसानियत दिखाने के बजाय हैवानियत पर उतर आया है. हालांकि हर इंसान पर यह बात लागू नहीं होती और इसका जीता-जागता उदाहरण है ये वीडियो जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
बिल्ली को बचाने के लिए झौंक दी पूरी ताकत
बिल्ली की जान बचाने के लिए इस शख्स ने क्या-क्या न किया. हां अगर यह चाहता तो बिल्ली को उसके हाल पर छोड़कर आगे बढ़ सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. वीडियो में आप देखेंगे कि एक बिल्ली स्वीमिंग पूल में गिर जाती है और लाख कोशिशों के बावजूद वह उसमें से निकल नहीं पाती है. इसके बाद एक शख्स वहां आता है और बिल्ली को पूल स्किमर नेट से बचाने की कोशिश करता है.
वह चाहता है कि बिल्ली पूल स्किमर नेट में कूद जाए, लेकिन बिल्ली इतनी डरी हुई थी कि वह उस नेट में घुस ही नहीं रही थी. अगर वह बिल्ली को उसी हाल में छोड़ देता तो उसकी मौत हो सकती थी लेकिन भला हो उस शख्स का उसने बिल्ली को पूल से निकालने तक हार नहीं मानी. आखिर कार वह बिल्ली उसके जाल में फंस जाती है और पूल से बाहर जा जाती है.
जमकर हो रही शख्स की तारीफ
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस शख्स की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और इसको असली हीरो बता रहे हैं. एक शख्स ने लिखा जानवरों को बचाने वाले शख्स सही मायने में हीरो हैं.