पत्नी को लगता था डर, पति ने दीवार पर रेंग रही छिपकली का पकड़ लिया टेंटुआ, वीडियो वायरल
दरअसल, यह वीडियो किसी घर का है जिसमें एक शख्स एक दीवार पर रेंग रही एक मोटी ताजी छिपकली को अपने नंगे हाथों से पकड़ लेता है. छिपकली को पकड़ने के बाद वह उसकी गर्दन को इस तरह से दबाता है कि छिपकली की चींख निकल जाती है.
शख्स ने नंगे हाथों से पकड़ली दीवार पर रेंग रही विशालकाय छिपकली, वीडियो वायरलसोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर यकीन ही नहीं होता कि ऐसा सच में हुआ भी है या नहीं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी.
दरअसल, यह वीडियो किसी घर का है जिसमें एक शख्स एक दीवार पर रेंग रही एक मोटी ताजी छिपकली को अपने नंगे हाथों से पकड़ लेता है. छिपकली को पकड़ने के बाद वह उसकी गर्दन को इस तरह से दबाता है कि छिपकली की चींख निकल जाती है.
Also Read
पत्नी के लिए किया ऐसा
बताया जा रहा है कि शख्स की पत्नी को छिपकली से डर लगता था इसलिए उसने छिपकली का सफाया करने के लिए ऐसा किया. इस वीडियो को अब तक 121 हजार बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता था. एक शख्स ने कहा डर के आगे जीत है. एक अन्य शख्स ने लिखा कि खतरों का खिलाड़ी है भाई. मैं खुद कभी नहीं पकड़ सकता इन्हें.