क्या होता है 'Fart Walk' जो बन गया है नया फिटनेस ट्रेंड, जानें इसके गजब के फायदे
Fart Walk Benefits: सोशल मीडिया पर हेल्थ फिटनेस ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसका नाम 'फार्ट वॉक' है. फार्ट वॉक' करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और डाइजेशन भी काफी अच्छा होता है. इसमें रात को खाना खाने के लगभग 60 मिनट बाद शूज पहनकर टहलना होता है. यह टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.
What Is Fart Walk: कई एक्सपर्ट खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह देते हैं. वॉक करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इससे आपका डाइजेशन प्रोसेस अच्छा होता है और फिट भी रहते हैं. इसी बीच एक नया वॉक है जो वायरल रहा है. इस 'फार्ट वॉक' (Fart Walk) कहते हैं. कहा जाता है 'फार्ट वॉक' करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और डाइजेशन भी काफी अच्छा होता है. आइए 'फार्ट वॉक के बारे में डिटेल में जानते हैं.
हाल ही में TikTok क्रिएटर मैरलिन स्मिथ ने अपने फैंस को "फार्ट वॉक" से वाकिफ कराया है. यह वॉक एक नई एक्सरसाइज बन गई है जो तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने बताया कि वो और उनकी पति हर रात खाना खाने के लगभग 60 मिनट बाद शूज पहनकर टहलने के लिए निकल जाते हैं. जो लोग गैस, सूजन, अपच, सीने में जलन या अन्य पाचन से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं उनके लिए यह नया फिटनेस क्रेज मददगार साबित हो सकती है.
क्यों दिया यह नाम?
अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो फार्ट हाई फाइबर डाइट खाने के बाद होने गैस डिस्चार्ज के लिए होता है.मैरलिन के अनुसार, "हम बहुत ज्यादा फाइबर खाते हैं, इसलिए सभी को गैस होती है, जब आप चलते हैं फार्ट आता है. इसी वजह से मैंने इसे यह नाम दिया. एक्सपर्ट और कई स्टडीज से पता चला है कि खाना खाने के बाद टहलने से खाने को डाइजेस्ट करने में उम्मीद मिलती है.
फार्ट वॉक के फायदे
एक्सपर्ट के मुताबिक, फार्ट वॉकिंग करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हार्ट हेल्दी रहता है. रोजाना टहलने से शरीर में मौजूद कैलोरी जलती है और वजन कम करने में मदद कर सकता है. अगर आप बाहर वॉक करते हैं तो स्ट्रेस कम होता है और मेंटल हेल्थ को काफी फायदा मिल सकता है. पैदल चलने से पैरों से जोड़ों मजबूत होते हैं और चलने की स्पीड भी बढ़ने लगती है.
ब्लोटिंग के लिए है फायदेमंद
अगर आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना है तो रोजाना खाना खाने के बाद 30 मिनट तक फार्ट वॉक करें. यह टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके साथ पैदल चलने से डाइजेशन प्रोसेस अच्छा होता है और गैस को बाहर निकालकर ब्लोटिंग कम करने में मदद मिलती है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.