भारतीय टेक इंजीनियर ने मात्र 6 साल में पटाया 53 लाख का होम लोग, बताई पैसे बचाने की कमाल की ट्रिक
एक भारतीय टेक इंजीनियर ने इंटरनेट पर चर्चा बटोर ली जब उन्होंने 53 लाख रुपये का होम लोन सिर्फ छह साल में चुका दिया. इंजीनियर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि लोन ने उनकी मानसिक सेहत पर असर डाला, लेकिन अनुशासन और समझदारी से उन्होंने यह बड़ा लक्ष्य हासिल किया.
घर का सपना हर किसी का होता है, लेकिन उसे पूरा करना और फिर भारी लोन से मुक्ति पाना आसान नहीं. ऐसा ही कर दिखाया एक भारतीय टेक इंजीनियर ने, जिसने 2019 में 53 लाख रुपये का होम लोन लिया था और नवंबर 2025 में उसे पूरी तरह चुका दिया.
इस उपलब्धि को उन्होंने Reddit पर साझा किया, जिससे हजारों लोग प्रेरित हो रहे हैं. इंजीनियर ने बताया कि इस सफर ने उन्हें अनुशासन, संयम और पैसे के असली मूल्य का एहसास कराया.
‘मानसिक दबाव असली होता है’
इंजीनियर ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति ज़्यादा सोचने वाला है या चिंता से जूझता है, तो होम लोन लेना उसके लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उन्होंने कहा कि EMI का बोझ हर महीने तनाव बढ़ाता है, लेकिन इसने उन्हें अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करने और आर्थिक योजना बनाने की प्रेरणा दी.
जर्मनी जाने से मिली रफ्तार
वर्तमान में एक ऑटोमोटिव कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में जर्मनी में काम कर रहे इस युवक ने बताया कि विदेश में मिलने वाली बेहतर आय ने उन्हें लोन जल्दी चुकाने में मदद की. उन्होंने कुल 67 लाख रुपये चुकाए, जिसमें 14 लाख रुपये ब्याज के रूप में गए.
‘घर के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं’
इंजीनियर ने लिखा, “घर खरीदना शुरू में भावनात्मक फैसला होता है, लेकिन जल्द ही रखरखाव की परेशानियां सामने आने लगती हैं.” उन्होंने कहा कि उनका घर अब एक करोड़ रुपये का हो गया है, लेकिन बैंक बैलेंस लगभग खाली है. उन्होंने जोड़ा-“नेट वर्थ हमेशा लिक्विडिटी नहीं दिखाती.”
लोन ने सिखाई अनुशासन की अहमियत
उनके मुताबिक, होम लोन लेने के कुछ फायदे भी हैं. इसने उन्हें मेहनती बनने, बोनस का पीछा करने और वित्तीय प्रबंधन सीखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि लोन चुकाना कठिन था, लेकिन इससे आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना बढ़ी.
I Paid Off My ₹53 Lakh Home Loan in 6 Years — Here’s What I Learned
byu/DJAMAKUSA indelhi
‘सच्ची आज़ादी’ बताई यूजर्स ने
Reddit और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस टेक इंजीनियर की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, “अब तुम सच में आज़ाद हो.” दूसरे ने कहा, “ईएमआई से मुक्ति कोई छोटी बात नहीं, इसे सेलिब्रेट करना चाहिए.” कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह अनुशासन और दृढ़ निश्चय की मिसाल है.