Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

MP News: शादी के जोड़े में खड़ी रह गई दुल्हन, बारात लेकर लौट गया दूल्हा, मध्य प्रदेश का चौंकाने वाला मामला

मध्य प्रदेश में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब एक लड़के ने बिल्कुल ऐन वक्त पर लड़की से शादी करने से मना कर दिया. यही नहीं लड़के के पिता ने लड़की के पिता का कॉलर पकड़ लिया और बाद में पूरी बारात लेकर लड़की के दरवाजे से लौट गया.

India Daily Live

शादी का दिन हर किसी की जिंदगी का एक बेहद यादगार और कभी न भूलने वाला दिन होता है. हर कोई चाहता है कि उसकी शादी ऐसी धूमधाम से हो कि हर कोई देखता रह जाए, लेकिन हर किसी का ये ख्वाब पूरा नहीं होता, कुछ लोगों के लिए शादी का दिन एक बुरे सपने की तरह साबित होता है, जैसा की मध्य प्रदेश की इस लड़की के साथ हुआ.

मध्य प्रदेश में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब एक लड़के ने बिल्कुल ऐन वक्त पर लड़की से शादी करने से मना कर दिया. यही नहीं उसका पिता पूरी बारात लेकर लड़की के दरवाजे से लौट गया.

क्या था पूरा मामला 
दरअसल हुआ ये कि दोनों की शादी  4 मार्च को तय थी. 4 मार्च को कथित तौर पर दूल्हे के परिवार बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है. सब लोग काफी खुश होते हैं लेकिन तभी जयमाला से ऐन पहले दूल्हे का परिवार दुल्हन के परिवार से मोटरसाइकिल और एक सोने की चेन की डिमांड कर देता है.

इंकार करते ही लौटी बारात, वेन्यू स्थल पर बवाल

वहीं दूसरी तरफ लड़की के परिवार वाले कहते हैं कि सोने की चेन और मोटरसाइकिल देने की उनकी हैसियत नहीं हैं. बस लड़की के पिता के इनता कहते ही समारोह स्थल पर हंगामा शुरू हो जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़के का पिता लड़की के पिता का कॉलर पकड़ लेता है जिसके बाद हालात बेकाबू हो जाते हैं. थोड़ी देर बाद दूल्हा बारात के साथ वापस लौट जाता है और इस तरह लड़की दुल्हन के लिबास में खड़ी की खड़ी रह जाती है और उसके सारे सपने चूर हो जाते हैं.

क्या बोली दुल्हन

हालांकि बाद में वह लड़की कहती है कि वह ऐसे लड़के से बिल्कुल भी शादी नहीं करना चाहेगी जिसने उसके घरवालों का अपमान किया हो. यह पहली बार नहीं है जब दहेज के कारण कोई शादी टूटी हो. इससे पहले भी दहेज के कारण शादी टूटने की कई घटनाएं सामने आई हैं.