मंगाई पनीर बिरयानी, अब निकल आई हड्डी,'ऑनलाइन खाना' जरा संभलकर
Viral News: पैक्ड फूड और ऑनलाइन फूड में इन दिनों लगातार गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं. ऑनलाइन खाने-पीने के सामान में खतरनाक चीजें निकल रही हैं. ताजा मामला हैदराबाद का है जहां के एक शख्स ने पनीर बिरयानी मंगाई और उसके खाने में हड्डी निकल आई. शख्स ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की.
Viral News: पैक्ड फूड़ या ऑनलाइन ऑर्डर में एक के बाद एक लगातार गड़बड़ी की घटनाएं सामने आ रही हैं. आए दिन खाने-पीने के सामान में खतरनाक चीचें निकल रही हैं. दो दिन के अंदर ही हैदराबाद से दो मामले सामने आ गए हैं. ताजा मामला उस शख्स का है जिसने स्विगी के जरिए पनीर बिरयानी मंगाई लेकिन जब बिरयानी आई तो उसमें हड्डियां थीं. इस घटना को शख्स ने सोशल मीडिया नेटवर्क पर पोस्ट करके बताया है. हालांकि शख्स ने आगे यह भी लिखा कि उसका मामला सुलझ गया है.
शख्स द्वारा मंगाई गई पनीर बिरयानी में जब हड्डी निकली तो उसने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को जानकारी दी. शख्स ने लिखा कि उसके मामले को सुलझा लिया गया है. शख्स ने आगे लिखा कि मैं इसे साझा कर रहा हूं क्योंकि कई लोग इस तरह की घटनाओं से पीड़ित हैं. इस तस्वीर को साझा करने का मतलब कि खाने-पीने के सामान की क्लालिटी की जांच की जा सके.