पत्नी के अफेयर का पर्दाफाश करने वाले शख्स को जाना पड़ा जेल, हैरान कर देगा पूरा मामला

ताइवान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी पत्नी के अफेयर का खुलासा करने वापे शख्स को ही जेल जाना पड़ा. 

AI
Sagar Bhardwaj

ताइवान के एक दंपति की शादी 2021 में हुई थी. वर्ष 2023 में अपने दूसरे घर में रहने के दौरान पति को एक अनजान टूथब्रश मिला, जिससे उसे अपनी पत्नी पर संदेह हुआ. पार्किंग क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसने एक अनजान व्यक्ति को देखा जो पहले भी उसकी पत्नी को घर छोड़ने आया था. इसके बाद पति ने गहराई से जांच करने का फैसला किया.

रोबोट वैक्यूम से जासूसी और सबूत

कुछ महीनों बाद, पति ने घर में मौजूद रोबोट वैक्यूम क्लीनर से जुड़े मोबाइल ऐप के जरिए उसके इन-बिल्ट कैमरे का एक्सेस हासिल कर लिया. कैमरे की लाइव फीड में उसकी पत्नी उसी अनजान व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दी. पति ने इस वीडियो रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया और ताइवान की अदालत में हर्जाने का मुकदमा दायर किया.

मुकदमे में जीत और हर्जाना

ताइवान में व्यभिचार (Adultery) अपराध नहीं है, लेकिन वैवाहिक अधिकारों का हनन होने पर हर्जाने का प्रावधान है. पति ने पत्नी और उसके प्रेमी से 20 लाख ताइवानी डॉलर (लगभग $63,000) के हर्जाने की मांग की. अदालत ने रोबोट वैक्यूम के फुटेज को वैध सबूत मानते हुए पति के पक्ष में फैसला सुनाया और पत्नी व उसके प्रेमी को 5 लाख ताइवानी डॉलर (लगभग $19,000) देने का आदेश दिया.


केस जीतने के बाद भी पति हो ही जाना पड़ा जेल

जीत के बाद कहानी में नया मोड़ आया. पत्नी ने पति के खिलाफ बिना सहमति के निजी पलों की गुप्त रिकॉर्डिंग करने का मामला दर्ज करा दिया. पति की यह दलील खारिज कर दी गई कि अदालत ने फुटेज स्वीकार कर ली थी. अदालत ने माना कि सबूत जुटाने का तरीका निजता के अधिकार का हनन था. नतीजतन, पति को 5 महीने जेल की सजा सुनाई गई और 1.5 लाख ताइवानी डॉलर (लगभग $4,700) का जुर्माना भी लगाया गया.