'हर 92 साल के बुज़ुर्ग को खिचड़ी ही नहीं चाहिए होती', पिज्जा खाकर खिल उठीं दादी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक का लुफ्त उठाते नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखकर लोग भावुक हो गए.
दादी-नानी अक्सर अपने पोते-पोतियों को अच्छा और घर का खाना खाने की सलाह देती हैं. वे लगभग अपना आधा-जीवन बच्चों का ख्याल रखने में लगा देती हैं. लेकिन जब जिम्मेदारी बदलती है और बच्चों को उनका ख्याल रखना पड़ता है तो फिर पूरा माहौल बदल जाता है.
आज-कल के बच्चे जो अक्सर बाहर का खाना खाते हैं, वे अपनी दादी को भी इसका स्वाद चखा देते हैं. कभी-कभी उन्हें यह स्वाद इतना पसंद आ जाता है कि अपनी पुराने खाने को भूल जाती हैं और नए जमाने के खाने की फैन हो जाती हैं. ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पोती अपनी 92 साल की दादी को पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक खिलाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में कुछ खास नहीं है लेकिन दिल को छू लेने वाली है. क्योंकि जिस उम्र में लोग खिचड़ी और गिले चावल का सहारा लेते हैं, उसमें दादी अपने पिज्जा का मजा उठा रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मेरी आजी को पिज्जा बहुत पसंद है. हर 92 साल के बुज़ुर्ग को खिचड़ी ही नहीं चाहिए होती है. इस कैप्शन को लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी पिज्जा और थम्स अप का डिमांड करती हैं.
कमेंट सेक्शन में भावुक हुए लोग
पूरे वीडियो के दौरान दादी के चेहरे के हाव-भाव काफी बदले थे. पिज्जा और कोलड्रिंक खाने के बाद दादी के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी. इस उम्र में दादी को जीवन का आनंद लेते हुए देखकर कई लोग भावुक हो गए. कई लोगों ने कमेंट्स सेक्श में अपनी प्रतिक्रियाएं दी. कुछ लोग अपनी दादी और नानी को याद करने लगें. एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी दादी के साथ मैगी मूमेंट का जिक्र किया. वहीं एक यूजर ने लिखा कि मुझे बच्चों की यह पीढ़ी बहुत पसंद है जो अपने दादा-दादी को खाना खिलाती है. दूसरे ने लिखा कि मुझे याद है कि मेरी आजी मैगी खाने की जिद करती थीं. लेकिन 16 साल पहले उनका निधन हो गया, आज इस वीडियो को देखकर उनकी याद आने लगी.