ढाई लाख वाला बैग नीचे रखने को तैयार नहीं थी लड़की, आखिर में फ्लाइट से ही उतार दिया
लड़की सीट के नीचे अपना बैग रखने को तैयार नहीं थी. बैग को लेकर उसकी फ्लाइट अटैंडेंट से जबकर बहस हुई और जब वह लड़की नहीं मानी को उसे फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया. जैसे ही लड़की को फ्लाइट से नीचे उतारा गया, यात्रियों ने जमकर तालियां बताईं. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
Viral News: दुनियाभर में आए दिन फ्लाइट लेट होने की घटनाएं होती रहती हैं. कभी मौसम की खराबी से फ्लाइट लेट होती है तो कभी तकनीकी खराबी से तो कभी यात्री ही इसकी वजह बनते हैं, लेकिन चीन में एक बैग एक फ्लाइट के लेट होने का कारण बन गया. दरअसल, हुआ ये कि विमान में सवार एक लड़की ने अपना महंगा लुई वुइटन का बैग सामने वाली सीट के नीचे रखने से साफ इनकार कर दिया. लड़की ने कही कि उसका बैग महंगा है और इसलिए वह अपने बैग को अपने बगल वाली सीट पर ही रखेगी. इस बात पर फ्लाइट में इतनी बहसबाजी हुई कि आखिरकार लड़की को फ्लाइट से उतार दिया गया और वह विमान भी एक घंटे के लिए लेट हो गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चीनी मीडिया आउटलेट, 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक, यह घटना 10 अगस्त की है. महिला इकोनॉमी क्लास में बैठकर सफर कर रही थी, तभी फ्लाइट अटैंडेंट से उससे कहा कि वह उसका बैग सामने वाली सीट के नीचे रख दे लेकिन महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया. वह कहती रही कि वह अपना बैग बगल वाली सीट पर ही रखेगी. एक सहयात्री ने इस घटना का वीडियो पोस्ट कर दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया. अब तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
नीचे उतारी गई लड़की
जब लड़की ने अपना बैग सीट के नीचे रखने से मना कर दिया तो उसे विमान से नीचे उतार दिया गया और वापस बोर्डिंग के गेट पर भेज दिया गया.
अन्य यात्रियों ने बजाईं तालियां
जब पुलिस लड़की को विमान से नीचे उतारकर ले जा रही थी तो अन्य यात्री ताली बजाने लगे. बता दें कि चीन में लुई वुइटन बैग की कीमत 3 हजार अमेरिकी डॉलर है, जबकि चाइना एक्सप्रेस एयरलाइंस में इकोनॉमी क्लास का टिकट 110 अमेरिकी डॉलर है. हालांकि, वह लड़की कौन थी एयरलाइंस ने यात्री के नाम का खुलासा नहीं किया है.