Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

श्रद्धा कपूर से लेकर फुकरा इंसान तक, हर किसी पर चढ़ा 'चीन टपाक डम डम' का खुमार, देखें वीडियो

Chhota Bheem Dialogue: इन दिनों सोशल मीडिया पर छोटा भीम का डायलॉग 'चीन टपाक डम डम' काफी ट्रेंड कर रहा है. हर कोई इस डायलॉग पर रील बना रहे हैं. यह सीन छोटा भीम के सीजन 4 एपिसोड 47 को में मौजूद है. यह डायलॉग छोटा भीम में मौजूद टाकिया नाम का एक दुश्मन इस्तेमाल करता है. अब श्रद्धा कपूर से लेकर फुकरा इंसान तक हर कोई इस पर कमाल के रील बना रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

Chin Tapak Dam Dam Dialogue: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आए दिन कई तरह की रील्स ट्रेंड करने लग जाती हैं. कुछ समय पहले इंस्टा पर विक्की कौशल की नई फिल्म बैड न्यूज का गाना 'तौबा-तौबा' ट्रेंड कर रहा था. इस गाने पर हर कोई रील्स बना रहा था. अब इंस्टाग्राम पर छोटा भीम कार्टून से जुड़ा एक डायलॉग खूब ट्रेंड कर रहा है. सभी लोग इंस्टाग्राम पर 'चीन टपाक डम डम' डायलॉग पर रील बना रहे हैं. 

छोटा भीम के एक एपिसोड में टाकिया नाम का एक दुश्मन यह डायलॉग तब इस्तेमाल करता है जब वह जादुई क्षमताओं को यूज करने की कोशिश करता है. यह सीन छोटा भीम के सीजन 4 एपिसोड 47 को में मौजूद है. इस एपिसोड में टाकिया एक जेल में बैठे होता है और अपने दोनों हाथ ऊपर करके 'चीन टपाक डम डम' का डायलॉग बोलता है. यह डायलॉग खूब वायरल हो गया है और अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटे करके इस 'चीन टपाक डम डम' डायलॉग पर रील बना रहे हैं. 

Voice artist सोनल कौशल ने अपने पति के साथ रील बनाई है. बता दें, सोनल कौशल ने डोरेमोन जैसे कई कार्टून सीरियल में काम किया है. इसके अलावा सोशल मीडिया के फेमस इन्फ्लुएंसर ने 'चीन टपाक डम डम' डायलॉग पर रील बनाई है.