'मां की ममता का क्या कहना' मगरमच्छ से भिड़कर हथिनी ने बचाई बच्चे की जान; इमोशनल वीडियो वायरल
Viral Video: मां की ममता की ताकत को दर्शाते हुए एक वायरल वीडियो में हथिनी अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ जाती है. जंगल के तालाब में खेलते बच्चे पर हमला होते ही हथिनी तुरंत सतर्क हो जाती है और मगरमच्छ को हराकर अपने बच्चे को बचा लेती है.
Elephant Fight With Crocodile Video: जब बात अपने बच्चों की सुरक्षा की हो, तो दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं हो सकता. मां किसी भी हद तक जा सकती है, अपनी जान की बाजी लगा सकती है और अपने बच्चे को खतरे से बचा सकती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथिनी अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ जाती है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और लोगों को मां की ममता की ताकत का अहसास कराया है.
वायरल हो रहे वीडियो में एक जंगल के बीच छोटा सा तालाब दिखाया गया है, जिसमें एक हथिनी अपने छोटे से बच्चे के साथ खेल रही होती है. बच्चा पानी में मस्ती करता हुआ खेल रहा था, तभी अचानक एक मगरमच्छ जल से निकलकर हथिनी के बच्चे पर हमला कर देता है. इस हमले से हथिनी पूरी तरह से सतर्क हो जाती है और तुरंत अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए मगरमच्छ से मुकाबला करने लगती है. यह दृश्य वाकई हैरान कर देने वाला था क्योंकि हथिनी अपने बच्चे की रक्षा के लिए हर सीमा पार करने के लिए तैयार थी.
मगरमच्छ को दिखाई उसकी औकात
वीडियो में देखा जा सकता है कि हथिनी पानी में मगरमच्छ को अपनी शक्तिशाली टांगों से कुचलने लगती है. वह लगातार मगरमच्छ को अपने पैरों तले दबा रही थी, जिससे मगरमच्छ को जल्दी ही एहसास हो जाता है कि उसने किससे पंगा ले लिया है. हथिनी की यह वीरता और ममता देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस घटना में मगरमच्छ को हार माननी पड़ती है और वह हथिनी के सामने अपना सिर झुका देता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
यह दिल छू लेने वाला वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांता नंदा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अपने बच्चे को बचाने के लिए हथिनी किसी भी हद तक जा सकती है. ये एक छोटी सी घटना है, मगर मगरमच्छ को सरेंडर करना पड़ा.' वीडियो के बाद लोग हथिनी की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और उसकी ममता को सलाम कर रहे हैं.
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मां की ममता सचमुच बहुत शक्तिशाली होती है. वह अपने बच्चे को बचाने के लिए दुनिया की किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है. इस वीडियो ने मां-बच्चे के रिश्ते की ताकत को न केवल साबित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि मां किसी भी स्थिति में अपने बच्चे की रक्षा के लिए सब कुछ कर सकती है.
और पढ़ें
- ट्रंप प्रशासन की सख्ती जारी, हथकड़ी और जंजीरों में जकड़े दिखे अवैध माइग्रेंट्स, व्हाइट हाउस ने नए वीडियो में दिखाई भारतीयों की जबरन घर वापसी
- Delhi Fire News: दिल्ली के नांगलोई इलाके में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें Viral Video
- अंदर से आ रही लड़की की आवाज, छापा मारते ही खुल गया बड़ा राज, 4 लड़कों के साथ इस हालात में मिलीं 2 लड़कियां