Delhi Metro Video: '..तेरे बाप का है' दिल्ली मेट्रो में फिर चले लात-घूंसे, आपस में भिड़ी महिलाओं का वीडियो वायरल

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं.

Srishti Srivastava

नई दिल्ली: पहले दिल्ली मेट्रो सिर्फ ट्रैवल करने का एक माध्यम था लेकिन अब यह एक मनोरंजन का जरिया भी बन गया है. आए दिन इसकी वीडियोज वायरल होती रहती हैं. कभी कोई मेट्रो के अंदर रील बनाता है तो कभी रोमांस करता है. हालांकि, सबसे मजेदार वीडियोज बनते हैं लड़ाई-झगड़े वाले. हाल ही में में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ महिलाएं एक दूसरे के मारती-पीटती नजर आईं. वहीं, किसी यात्री ने इनका झगड़ा सुलझाने की बजाय, वीडियो बनाना ज्यादा जरूरी समझा. अब ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रही है. 

 

यह भी पढ़ें- दुश्मन की अब खैर नहीं... तेजस ने 20 हजार फीट की उंचाई से दागा अस्त्र मिसाइल, जानें क्या है इसकी खासियत

वीडियो हुआ वायरल 
वायरल हो रहे इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'सीट को लेकर कुछ महिलाओं और लड़कियों के बीच मारा-मारी हो गई.' वीडियो सामने आते ही इसपर मीम बनने भी शुरू हो गए हैं. कुछ लोग मेट्रो को बिग बॉस की सस्ती कॉपी बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे थिएटर का नाम भी दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: क्या पृथ्वी पर लौटेगा चंद्रयान-3, 14 दिन बाद क्या करेंगे विक्रम और प्रज्ञान? जानिए हर एक सवाल का जवाब

लोगों का रिएक्शन 
15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ महि़लाएं पहले तो एक दूसरे को गालियां देती हैं और फिर मारती-पीटती है. वहीं, पास में खड़े लोग उन्हें शांत करने की कोशिश भी करते हैं लेकिन हर कोशिश नाकाम होती है. इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन भी कमाल का है.